सरायकेला परिसदन में झामुमो जिला समिति एवं वर्ग संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन सशक्तिकरण एवं SIR अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति
Seraikella
सरायकेला परिसदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), सरायकेला-खरसावाँ जिला समिति एवं सभी वर्ग संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावाँ विधानसभा के माननीय विधायक श्री दशरथ गगराई उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर से लेकर पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, वर्ग संगठनों को मजबूत करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का प्रमुख विषय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान रहा। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि झामुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं सभी वर्ग संगठन इस अभियान में पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ भाग लेंगे। बूथ स्तर से लेकर पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा यह सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से न कटे। साथ ही, SIR प्रक्रिया के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में नियमित संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर संगठन के कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा सभी पदाधिकारियों को उनकी क्षमता एवं दायित्व के अनुरूप अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएँगी।
सभी वर्ग संगठनों को निर्देश दिया गया कि वे जनसंपर्क अभियान को और तेज करें, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाएँ तथा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।
इस अवसर पर विधायक श्री दशरथ गगराई ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की मजबूती है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनहित के लिए संघर्ष करता रहा है। SIR अभियान के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान पूर्णतः सफल होगा।
जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक जनआधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि SIR अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे, यह सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनता की हर संभव सहायता करने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य श्री चारुचाँद किस्कु, श्री गणेश चौधरी, श्री गणेश महली,सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी, श्री सुधीर महतो, श्रीमती रानी हेम्ब्रम, श्री ओम लायक, श्री विशु हेम्ब्रम, जिला साहित्य एवं संस्कृति मोर्चा अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) श्री अविनाश कवि, जिला सचिव श्री बैद्यनाथ टुडू, जिला उपाध्यक्ष श्री भुण्डा बेसरा, श्री भोला महन्ती, श्री धरमु गोप, श्री संजय प्रधान, जिला संगठन सचिव श्री अमृत महतो, सह सचिव श्री धानु मुखी, श्री जगदीश महतो, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री भुगलू सोरेन, सचिव श्री बबलू प्रधान, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुशीला तांती, सचिव श्रीमती पिंकी लायक, जिला छात्र मोर्चा सचिव श्री दशरथ महतो, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री जन्नत हुसैन, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री बेनीमाधव महतो, जिला व्यवसायी मोर्चा अध्यक्ष श्री हरि लोहार, सचिव श्री अरुण टुडू, जिला बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष श्री दुर्गालाल मुर्मू, जिला खेल मोर्चा अध्यक्ष श्री निरंजन महतो, सचिव श्री राहुल वर्मा सहित सभी वर्ग संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
