कुचाई में मनाया गया 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग षरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करता है-बीडीओ
kuchai
कुचाई के बिरसा स्टेडियम में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम के नेतृत्व में प्रखंड, अंचल कर्मी और विभिन्न स्कूलों के विद्याथियों ने योग योगाभ्यास किया।

मौके पर श्री देवगम ने कहा कि योग शरीर और मन और आत्मा को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन में संतुलन स्थापित करता है एवं इंसान को तनाव और सभी चिंताओं से मुक्त रखता है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म एवं विज्ञान के सहारे ही भारत विश्व गुरु का अपना स्थान कायम रख सकता है। उन्होने कहा कि योग, प्राणायाम और आयुर्वेद के संयुक्त मिश्रण से हम ना केवल अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं बल्कि गंभीर बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। इस दौरान योग शिविर में बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन, थाना प्रभारी रवींद्र मुंडा, रमेश प्रसाद द्विबेदी, ज्ञान रंजन, एएसआई सामंत दास, सरस्वती मांझी, बेलमती जोंको, फाल्गुनी साव, कस्तूरबा से चंचला बांकिरा, नीलम हांसदा, दमयंती, सरिता मुंडा, डॉ. अजीत कुमार, भागीरथी महतो, रामचंद्र सोय (केएनटी कोचिंग), मोयका सोय, भागीरथी मुंडा सहित कस्तूरबां गाधी आवासीय बालिका विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय, मध्य विद्यालय कुचाई के छात्र-छात्राए उपस्थित थे।
