राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा-2026
में खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह की
दमदार दस्तक, दो विद्यार्थियों ने पाई सफलता,
Kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह के दो मेधावी विद्यार्थियों प्रीति हेम्ब्रम एवं राज बानरा ने राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2026 में सफलता हासिल कर विद्यालय, अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि यह केवल शैक्षणिक सफलता ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। साथ ही शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि दोनों ही विद्यार्थियों ने अपने नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए इस सफलता को अर्जित की है। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विदित हो कि राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12000 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिल सके। इस अवसर पर शिक्षक तुषार कांति महतो, लवली कुमारी, स्वागता सिंह, लक्ष्मण साहू, श्यामलाल अंगारिया, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, नीलमोहन महतो, मनोज पांडे, संध्या प्रधान, मौसमी दास एवं युधिष्ठिर पान आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताया। साथ ही यह उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
September 6, 2026 3: 45 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
