खरसावां मे भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ, संगठन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूतीकरण पर दिया मंत्र, भाजपा के पास 2029 तक का रोडमैप तैयार-अर्जुन मुंडा
kharsawan
खरसावां स्थित आकर्षणी गेस्ट हाउस में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण एवं राष्ट्र प्रथम की भावना पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के निर्माण की पाठशाला है। कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद, सेवा और संगठन के मूल्यों के साथ समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी विचारधारा, अनुशार और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता में निहित है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा के पास 2029 तक का रोडमैप तैयार है। यह प्रशिशक्षण हमें एक हथियार देता है। हम विश्न की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अपने अधिषछठान व संगठन के लिए क्या कार्य करना है, यहप्रशिक्षण से तय होता है। मन से ठाना हुआ कार्य ठोस रूपलेता है। बंगाल-गुजरात मॉडल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओों के बल पर हमने बंगाल चुनाव में ऐेतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क की नई रणनीतियों तथा सामाजिक सहभागिता बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास-मीरा मुंडा
भाजपा नेत्री डॉक्टर मीरा मुंडा ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। जिसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके
समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” केवल नारा नहीं, बल्कि संगठन की कार्यशैली और विचारधारा का आधार है।
ये थै मौजूद
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेत्री डॉक्टर मीरा मुंडा, शैलेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, विजय महतो, उदय सिंहदेव, रामनाथ महतो आदि नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
