सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में 28
मई को होगा प्रथम उपाधि वितरण समारोह-2026,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के बदिराम स्थित सरायकेला-खरसावां स्थित मॉडल महाविद्यालय में आगामी 28 मई 2026 को प्रथम “उपाधि वितरण समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समारोह महाविद्यालय परिसर स्थित मुख्य सभागार (ऑडिटोरियम) में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मीरा मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, खरसावां के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी, थाना प्रभारी गौरव कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाकर मंडल, पृथ्वीराज सिंहदेव, उमेश सिंहदेव तथा भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान उपस्थित रहेंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह समारोह छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है। समारोह की अध्यक्षता मॉडल महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह करेंगे। जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा कुलगीत एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा तथा अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से उपाधि वितरण समारोह शुरू होगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान एवं सामूहिक भोज के साथ किया जाएगा। उक्त जानकारी मॉडल महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह ने दी।
September 6, 2026 3: 45 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण