*अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की कार्रवाई जारी, अवैध बीयर जब्त एवं चुलाई अड्डे ध्वस्त…*
Seraikella
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व एवं देखरेख में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आसूचना संकलित कर उत्पाद विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

दिनांक 20-05-2026 की रात्रि लगभग 10ः00 बजे ईचागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बामनडीह में छापेमारी के दौरान Hywards Bold Beer (For Sale in West Bengal) 650 ML के 55 पीस, Tuborg Beer (For Sale in West Bengal) 650 ML के 05 पीस एवं Kingfisher Beer 650 ML के 05 पीस सहित कुल 42.25 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई।

वहीं दिनांक 21-05-2026 को प्रातः लगभग 07ः00 बजे सरायकेला (सीनी ओ0पी0) थाना अंतर्गत ग्राम महादेवपुर में संचालित 02 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त करते हुए 1200 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया।
बरामद अवैध उत्पादों को जप्त करते हुए फरार अभियुक्तों के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मोबाइल संख्या 9631685811 पर उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि समाज में सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
