भाजपा जिला कमेटी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का दिया आमंत्रण
Seraikella
भारतीय जनता पार्टी सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री Arjun Munda से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान जिला कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने Meera Munda के साथ अर्जुन मुंडा को आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। बताया गया कि 30 एवं 31 मई को खरसावां स्थित आकर्षणी परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में पार्टी का इतिहास, वर्तमान राजनीतिक चुनौतियां, सोशल मीडिया की भूमिका तथा एआई जैसे आधुनिक तकनीकी माध्यमों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुलाकात के दौरान जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो, रीतिका मुखी, शंभु मंडल, अमितेश अमर, जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललन शुक्ला समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
