*अवैध बालू उठाव के विरुद्ध इचागढ़ में प्रशासन की कार्रवाई, अवैध गिट्टी लदा ट्रैक्टर को किया गया जब्त…*
*अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी के संयुक्त निरीक्षण के दौरान ईचागढ़-तिरुलडीह पुलिया के नीचे अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को जेसीबी से किया गया अवरुद्ध…*
Ichagarh
इचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी स्थित बालू घाट पर अवैध बालू उठाव की सूचना पर अंचल अधिकारी, इचागढ़ श्री दीपक कुमार एवं थाना प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ईचागढ़-तिरुलडीह पुलिया के नीचे अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को जेसीबी की सहायता से खुदाई कर अवरुद्ध किया गया, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
इसके साथ ही अवैध रूप से संचित बालू के डंप पर छापामारी की गई तथा एक अवैध गिट्टी लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
