सरायकेला-खरसावां जिले में गैस संकट गहराया, गैस
एजेंसी और गोदामों के बाहर रोजाना लग रही लंबी कतारें, गैस
उपभोक्ता परेशान, कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिले में इन दिनों घरेलू रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह होते ही लोग गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी और गोदामों का रुख करने को मजबूर हो रहे हैं। सरायकेला स्थित एचपी गैस गोदाम और कार्यालय के बाहर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं, जहां उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गैस की कमी का असर सीधे तौर पर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। कई जगहों पर बच्चे स्कूल जाने के बजाय सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं, वहीं अभिभावक अपनी नौकरी छोड़कर और मजदूर अपनी मजदूरी गंवाकर गैस लेने में लगे हुए हैं। छोटे व्यापारियों का भी कामकाज इस संकट से प्रभावित हो रहा है। यह समस्या केवल एचपी गैस तक सीमित नहीं है, बल्कि इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन के इंडेन गैस उपभोक्ताओं को भी इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के कई दिनों बाद भी समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। इधर, गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी भी शुरू हो चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ जगहों पर निर्धारित कीमत से अधिक दर पर गैस सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। जिससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। मजबूरी में लोग ऊंचे दाम पर सिलेंडर खरीदने को विवश हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और आपूर्ति श्रृंखला में आ रही बाधाओं का असर अब छोटे शहरों तक भी पहुंचने लगा है। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए, कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए और एजेंसियों की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
September 6, 2026 4: 05 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
