खूंटपानी में दो विकास योजनाओं का शिलान्यास, क्षेत्र में तेज होगी विकास की रफ्तार
khutpani
खूंटपानी प्रखंड के रूईडीह पंचायत अंतर्गत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। खरसावां विधायक दशरथ गागराई की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा एवं सांसद प्रतिनिधि सकारी दोगों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर योजनाओं का शुभारंभ किया।
पहली योजना के तहत रूईडीह पंचायत के मुरह बांध में गार्डवाल निर्माण कार्य किया जाएगा। जिससे बांध की सुरक्षा मजबूत होगी और आसपास के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं दूसरी योजना के बड़ाचिरू स्थित ग्रामीण कल्याण अस्पताल में चारदीवारी निर्माण एवं पार्किंग शेड की मरम्मती का कार्य कराया जाएगा। इससे अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा मरीजों और उनके परिजनों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। मौके पर श्री पाड़ेया ने कहा कि स्थानीय विधायक के सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में अन्य आवश्यक योजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू, मुखिया मालती तियू, राहुल बानरा, कोना पुरती, श्याम लाल तियू, सुदराय पाड़ेया, हरिचरण कुम्हार, गोपी बोदरा, जोसेफ पुरती, आर्यन पुरती, नरेश पुरती, मुन्नी पाड़ेया आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 3: 01 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
