सरायकेला पहुंचे शिरडी साईं बाबा के प्रमुख अनुयायी और भारत के नामचीन हस्तियों में शुमार डॉ. चंद्रभानु सतपथी का काफिला सरायकेला साईं मंदिर पहुंचा
Seraikella
साई बाबा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरायकेला पहुंचे शिरडी साईं बाबा के प्रमुख अनुयायी और भारत के नामचीन हस्तियों में शुमार डॉ. चंद्रभानु सतपथी का काफिला सरायकेला साईं मंदिर पहुंचा। उन्हें धार्मिक कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने छऊ धरती पर गीता दैनन्दिनी और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।

श्री चौधरी ने बताया कि कटक ओडिशा में जन्मे डॉ. चंद्रभानु सतपथी शिरडी साईं बाबा के प्रमुख अनुयायी हैं और उनके संदेश को फैलाने के लिए काम कर रहे हैं।
इसी क्रम में उनका सरायकेला आगमन हुआ है वे साईं बाबा के मूल संदेश – श्रद्धा, सबूरी और मानव सेवा को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हैं। वे एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान, लेखक, पूर्व पुलिस अधिकारी और मानवतावादी हैं देश में कई साई मंदिर बनवाने का श्रेय है और उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें वेदिक ज्योतिष, खगोल विज्ञान, आध्यात्मिकता और विभिन्न स्पिरिटो-धार्मिक विषय शामिल हैं। आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है उनके सानिध्य में सरायकेला साईं मंदिर का विकास और दर्शन करने का अनुकरणीय है।
साई बाबा का संदेश देते हुए डॉ. सतपथी ने बताया कि साईं बाबा का मार्ग केवल आध्यात्मिक उन्नति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, करुणा और सेवा के माध्यम से समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर होंडा शोरूम के आशीष अग्रवाल, रतन चौधरी, ललित चौधरी, त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के आशुतोष दोदराजका, महिंद्रा ट्रैक्टर के नरेंद्र सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
