सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के उड़िया भाषी समाजसेवी जलेश कवि ने अपनी फेसबुक पेज के माध्यम से अध्यक्ष पदपर पेश की दावेदारी,
Seraikella
सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के उड़िया भाषी समाजसेवी जलेश कवि ने अपनी फेसबुक पेज के माध्यम से अध्यक्ष पद दावेदारी पेश कर दी है उन्होंने मंगलवार शाम को जारी पोस्ट में इसकी औपचारिक रूप से घोषणा की है। उनके दावेदारी किए जाने के बाद में अध्यक्ष पद को लेकर माहौल काफी गर्म हो गया है। पूर्व में भी उपाध्यक्ष रहे जलेश कवि इस बार अध्यक्ष के रूप में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया है। जूलूस कवि को युवा वर्ग एवं शिक्षाविदों का समर्थन होगा ऐसा माना जा रहा है।
