सरायकेला के कदमडीहा में वार्षिक टुसु मेला सह खेलकूद का हुआ आयोजन
Seraikella
सरायकेला प्रखंड के कदमडीहा में घाघरा दरोह टुसू मेला समिति कदमडीहा (हथिया ) द्वारा वार्षिक टुसु मेला सह फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. टुसु मेला में दूर दराज से पहुंचे लोगों ने मेला का आनंद लिया. इस दौरान सामूहिक नृत्य भी हुआ जिसमें महिला पुरुषों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. इस दौरान फुटबॉल व खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. टुसु मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो,खरसावां विधानसभा प्रभारी सुबोध चंद्र महतो,वरीय नेता संजय जारिका,गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो,नित्यानंद महतो,संजय महतो समेत अन्य उपस्थित थे. वरीय नेता सह समाजसेवी संजय जारिका ने कहा टुसु मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है इसे संजोकर रखना हमसबो का सामूहिक दायित्व है.कहा हमारी परंपरा व संस्कृति ही हमारी पहचान है जिसका संरक्षण आवश्यक है.
