कांड्रा के बीडीओ कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में नाली और रास्ता की समस्या पर जिप पिंकी मंडल ने उपायुक्त को सौपा ज्ञापन,
Seraikella
सरायकेला। कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा के बीडीओ कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में नाली और रास्ता की समस्या को लेकर मंगलवार को जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सोपा गया है।
ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में स्थित एकमात्र सरकारी रास्ता और नाली पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। स्थिति यह है कि आपातकाल में एम्बुलेंस तक का प्रवेश संभव नहीं हो पाता। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और संक्रमणजनित बीमारियों का खतरा बना रहता है।
