खूंटपानी के पुरुनिया में खेल-कूद प्रतियोगिता 14 फरवरी 2026 को, खेल-कूद प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना उदेश्य,
Khutpani
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरुनिया में मांगें पर्व के शुभ अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी ब्यॉज क्लब एवं पुरुनिया स्पोर्ट्स कमिटी की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से खरसावां विधायक दशरथ गागराई को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन 14 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस खेल-कूद प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और मांगें पर्व को सामूहिक रूप से उत्साहपूर्वक मनाना उद्देश्य है। कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य-संगीत के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
