खरसावां में सरकारी शिक्षको की हुई मासिक गुरुगोष्ठी,
शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार पर विस्तार से की चर्चा, शिक्षक नियमित
रूप से विद्यालय जाएं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें-बीईईओ
Kharsawan
खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र मे गुरूवार को सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरुगोष्ठी की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने की। जबकि विभिन्न संकुलों से आए प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। मौके पर श्री जोशी ने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। मध्यान भोजन योजना का संचालन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सुधार में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमें स्कूल के बारे में अपने परंपरागत राय को बदलना होगा। इस दौरान एमडीएम का मासिक प्रतिवेदन एवं तिथि भोजन का प्रतिवेदन जमा करने, एनीमिया की मासिक प्रतिवेदन, प्रयास प्रतिवेदन माह दिसम्बर 2025 का, ई-कल्याण में छात्रवृति की स्थिति, डहर 2.0 पोर्टल में हेबिटेशन मैपिंग का डाटा अपलोड करने, प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस तथा ई विद्या वाहिनी में छात्रों उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति नहीं होने की स्थिति प्रतिवेदन देने, वर्ग 3 से 8 तक बच्चों का निःशुल्क पोषाक हेतु सूची जमा करने आदि दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं चलाने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से बीईईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियरंजन महतो, सीआरपी सरोज कुमार, शिक्षक अब्दुल माजिद खान, उमा कुमारी सहित विभिन्न विधालयो के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।
September 6, 2026 3: 31 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
