सरायकेला पूर्वी प्रखंड के नवनियुक्त भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान का किया स्वागत,
Seraikella
सरायकेला पूर्वी प्रखंड अंतर्गत सीनी हाट मैदान स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान के स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और नवमनोनित प्रखंड अध्यक्ष को फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के उपरांत आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुरली प्रधान ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सरायकेला पूर्वी प्रखंड क्षेत्र में पार्टी के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए शीघ्र प्रखंड कार्यालय खोलने का प्रस्ताव सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में सुविधा होगी और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सकेगा।
