सोनाहातु गूंज महोत्सव के समापन समारोह की तैयारी पूरी
Sonahatu
गूंज परिवार द्वारा आयोजित गुंज महोत्सव का समापन समारोह का अंतिम दिन आज होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल होंगे। उनके स्वागत के लिए भकुवाडीह चौक से कार्यक्रम स्थल तक आकर्षक छऊ नृत्य झांकी प्रस्तुत किया जाएगा।इसके अलावा 500 से अधिक नगाड़ा वादक स्वागत के लिए रहेंगे।वही झारखंड आंदोलन प्रेरणादाता स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो का आदमकद प्रतिमा का अनावरण महामहिम राज्यपाल के द्वारा किया जायेगा। राज्यपाल सभा को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में कई सांसद,प्रदेश के कई विधायक एवं पूर्व विधायक मौजूद रहेंगे।
महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के अलावे बॉलीवुड के कलाकार भी अपना जलवा बिखरेंगे। महामहिम राज्यपाल के द्वारा सिल्ली के मारदू गांव की रहने वाली सोनिका कुमारी को बाघ को अपने सूझबूझ से घर में बंद करने वाली एवं तीरंदाज एवं बुशू खिलाड़ी,शहीद के परिजनों का सम्मान,शहीद बुली महतो वंशज ,समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को
सम्मानित किया जायेगा। इनके अलावा कृषि प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा
