खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद
प्रतियोगिता संर्पन्न, खेलकूद महोत्सव में छात्रों ने दिखाया दमखम,
छात्र-शिक्षक हमारी संपत्ति, विकास हमारा संकल्प-डॉ. अरुण कुमार,
khutpani
खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का उत्साहपूर्ण संर्पन हो गई। इस खेलकूद महोत्सव प्रतियोगिता में छात्रों ने दमखम दिखाया। जिसमें खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और उमंग का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में 125 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 20 से अधिक खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय के एसोसिएट डीन डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि छात्र-शिक्षक हमारी संपत्ति, विकास हमारा संकल्प है। महाविद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि छात्रों को हर स्तर पर सक्षम बनाना है चाहे वह खेल हो, शोध हो या व्यावसायिक कौशल। उन्होंने कुलपति तथा छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा महाविद्यालय को दिए जा रहे निरंतर समर्थन के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

इस प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धाओं में दानिश अंसारी (2024-25) ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर अपनी गति का लोहा मनवाया। जबकि सुशीला मेरल (2024-25) ने 100 मीटर, 200 मीटर और मैराथन तीनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता की स्टार परफ़ॉर्मर बनीं। बिपुल होरो ने लंबी और ऊँची कूद दोनों में स्वर्ण जीता, वहीं छात्राओं में अदिति एक्का और सुमन किस्कू ने क्रमशः हाई जंप और लॉन्ग जंप में बाज़ी मारी। भाला फेंक में मृत्युंजय उरांव और पूनम हेरेंज विजेता रहे, जबकि लड़कों के मैराथन में श्रवण उरांव ने पहला स्थान हासिल किया। फुटबॉल में बैच 2022-23 की टीम ने आदर्श कुमार की कप्तानी में जीत हासिल की और जंजीत कुमार मैन ऑफ द सीरीज़ बने। लड़कों के क्रिकेट में भी बैच 2022-23 विजेता रहा, जहाँ प्रिंस कुमार को मैन ऑफ द सीरीज़ चुना गया। वॉलीबॉल में बैच 2023-24 की टीम विजेता बनी और मृत्युंजय उरांव को बेस्ट स्मैशर का पुरस्कार मिला। लड़कियों के क्रिकेट में बैच 2023-24 ने साक्षी कुमारी के नेतृत्व में जीत हासिल की, और अदिति एक्का को वुमेन ऑफ द सीरीज़ घोषित किया गया। रस्साकशी में लड़कों एवं लड़कियों दोनों में अंतिम वर्ष की टीमों ने अपनी ताकत और एकजुटता से सबका दिल जीता। इंडोर गेम्स में जूड दीपक सोरेन (शतरंज) और धनराज कुमार मिश्रा (कैरेम) विजेता रहे। जबकि लड़कियों की श्रेणी में वैष्णवी प्रसाद (शतरंज) और विशाखा सोय (कैरेम) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के खेलकूद प्रभारी डॉ. अर्केंदु घोष ने किया।
