कुचाई के बंदोलोहर में लगे सरकार आपके द्वार
शिविर में उमडी ग्रामीणों की भीड़, यह पहल सरकार को
सीधे जनता तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है-गागराई,
kuchai
कुचाई प्रखंड के अंतर्गत बंदलोहर पंचायत भवन में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवेदन जमा किये। मौके पर प्रमाण पत्र और परिसंपत्तियों का लाभ ग्रामीणों को दिया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा वृद्धा पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बच्चों के बीच स्वेटर और छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।

मौके पर लघु एवं कुटीर उद्योग द्वारा जेएसएलपीएस महिला समूह बेहतर कार्य के लिए महिला समूह की दीदियों को सराहा। शिविर का विधिवत उदघाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि यह पहल झारखंड सरकार सीधे जनता तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है, जहां जाति, आय, आवासीय प्रमाण-पत्र सहित कई दस्तावेज मौके पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, ग्राम गाड़ी योजना, मनरेगा समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने का कारगर माध्यम है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान के तहत आज हम आपकी योजनाओं को लेकर आपके घर आए हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को उनकी भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं उन तक पहुंचे।

श्री गागराई ने कहा कि सरकार आपके द्वार के तहत योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करके उन्हें आर्थिक, सामाजिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। इसके अलावे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई, बच्चों का कराया गया मंुहजुठी, धोती-साड़ी, प्रधानमंत्री आवास योजना, धोती साड़ी, सावित्रीबाई फले किशोरी समृद्वि योजना, राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के ग्रीन राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेशन, सर्वजन पेशन, वृधा पेशन, जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित परिसंपक्तियों और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ साधु चरण देवगम, सरायक अभिंयता गणेश महतो, मुखिया लुदरी हेम्ब्रम, मुखिया राम सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुभकार, मनोज सोय, रानो बास्के आदि उपस्थित थे।
