सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वं विजय सिंह सोय की मनाई जयंती, कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन,
Seraikella
सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वर्गीय विजय सिंह सोय की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उनके कांग्रेस संगठन और झारखंड की राजनीति में दिए गए योगदान को याद किया गया।

जिलाध्यक्ष राज बागची ने कहा कि स्वर्गीय विजय सिंह सोय का योगदान झारखंड की जनता, विशेषकर कोल्हान के तीनों जिलों के कांग्रेसजन कभी नहीं भूल सकते। उनके भीतर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कर्मशीलता का अद्भुत समन्वय था। वे युवाओं के सच्चे यूथ आइकन थे, जिन्होंने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवाकर झा ने किया व आयोजन वरिष्ठ नेता खीरोद सरदार के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर आदित्यपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल यादव, इंटक जिलाध्यक्ष केपी तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान, कोल्हान इंटक प्रभारी राणा सिंह, प्रदेश इंटक सचिव रिजवान खान सहित वरिष्ठ कांग्रेसी उपेंद्र शर्मा, प्रमोद सिंह, लोहा सिंह, अखिल रंजन महतो, विजय पांडेय, सुनील सिंह, गोपाल प्रसाद, राजमंगल ठाकुर, अशरफ जमील बाबन आदि मौजूद थे। कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय विजय सिंह सोय के पदचिह्नों पर चलकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रकाश राजू, समरेंद्र तिवारी, संजय वैद्य, झरना मन्ना उपस्थित थे।
