खूंटपानी के पुरूनिया में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न,
बोदरा एफसी को पराजित कर रांगा स्पोटिंग क्लब बना चौम्पियन
khutpani
खूंटपानी के पुरूनिया स्टेडियम में स्वर्गीय शिवचरण होनहागा स्मारक समिति पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता के फाईनल मैच में बोदरा एफसी को 1-0 से पराजित कर रांगा स्पोटिंग क्लब की टीम चौम्पियन बनी। जबकि चालीस प्लास फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में गम्हारिया बी को 2-1 से पराजित कर आदित्यपुर एफसी की टीम विजेता बनी। वही एक मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल मैच में केयाडचालोम को 2-0 से पराजित कर सोनरो एफसी की टीम विजेता बनी। इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 24 टिमों ने लिया भाग।

जबकि चालीस प्लास फुटबॉल प्रतियोगिता में 10 टिमों ने लिया भाग। वही मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता में 8 टिमों ने हिस्सा लिया। खेल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीम रांगा स्पोटिंग क्लब को 60 हजार एवं उप विजेता टीम बोदरा एफसी को 40 हजार, तुतीय स्थान पर रहे मनोज एफसी पुसालोटा को 20 हजार देकर सम्मानित किया गया। जबकि चालीस प्लास फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम आदित्यपुर एफसी को 20 हजार, उपविजेता टीम गम्हारिया बी को 14 हजार, तुतीय स्थान पर रहे जिला स्कूल-पचास प्लास तथा चौथा स्थान पर रहे गम्हारिया ए टीम को पांच-पांच हजार देकर सम्मानित किया गया। वही मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम सोनरो एफसी को 8 हजार तथा उपविजेता टीम केयाडचालोम को 5 हजार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे वेस्ट खिलाड़ी, मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। टीमों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि आगे की प्रतियोगिता की अच्छी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों का खेल की भावना से खेलना चाहिए। शिक्षा के साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। इसलिए खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे खिलाडियों का सर्वांगिण विकास होता है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडिया, प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा,राहुल गोप, चंद्रशेखर होनहागा, दर्नादन होनहागा, प्रधान होनहागा, आशिष पान, प्रकाश होनहागा, मंगल सिंह तियु, मंगलसिंह होनहागा सहित काफी संख्या में कमेटी के लोग उपस्थित थे।
