Author: Team eDesk

बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक,त्यौहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड रहेगे-डीसी Seraikellaआगामी बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत,उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल,अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि थाना स्तर पर आयोजित थाना वार शांति समिति की बैठकों में उठाए गए मुद्दों जैसे-…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, Gamharia विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में अंचल अधिकारी, गम्हरिया अरविंद बेदिया एवं सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के लिए एक गंभीर संकट बन चुका है। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनुकूल पर्यावरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण…

Read More

खरसावां राजकीय +2 उच्च विद्यालय ने नया कीर्तिमान रच दिया, स्कूल की छात्रा उषा महतो ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनी जिला टॉपर, आर्मी में जाकर करना चाहती है देश की सेवा kharsawan खरसावां राजकीय +2 उच्च विद्यालय की छात्रा उषा महतो ने इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी हैं। वह आर्मी ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को देती हैं। झाड़खंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में खरसावां के सुदूरवर्ती क्षेत्र काशीडीह के निवासी मागीलाल महतो…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर बुनियादी तसर रेशमकीट बीज संगठन में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का आयोजन पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सार्थक कदम Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के बुनियादी तसर रेशमकीट बीज संगठन बिलासपुर में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का आयोजन पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सार्थक कदम के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के निदेशक डॉ. टी. सेल्वकुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यदेव शर्मा, आईएफएस व प्रभागीय प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, लिमिटेड, बिलासपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत करते हुए डॉ. टी. सेल्वकुमार निदेशक…

Read More

खरसावां मॉडल स्कूल के इंटर आर्ट्स के शत-प्रतिशत रिजल्ट से गदगद है विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक 76.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तनुश्री नायक बनी स्कूल टॉपर kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह में संचालित एकमात्र अंग्रेजी माध्यम का सरकारी विद्यालय खरसावां मॉडल स्कूल के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक सिद्ध हुई है। झाड़खंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा घोषित परिणाम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय के स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी उत्साह एवं गर्व से परिपूर्ण हैं। गौरतलब है कि खरसावां प्रखंड में अंग्रेजी माध्यम…

Read More

सरायकेला जिला नियोजनालय में आयोजित रोजगार शिविर के माध्यम से विभिन्न पदों हेतु 43 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट Seraikella सरायकेला जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां के परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने जानकारी दी कि शिविर में चेकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एवं एलआईसी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों द्वारा सिविल असेसमेंट मैनेजर, सिविल सुपरवाइजर, गनमैन, सिक्योरिटी गार्ड तथा बीमा सखी सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इस प्रक्रिया के तहत कुल 43 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। श्री टोपनो ने बताया कि जिला…

Read More

खरसावां में श्रमिक महिला संगठन ने पेड लगाकर और जागरूकता रैली निकालकर मनाया पर्यावरण दिवस, पेड़-पौधों का मानव जीवन में बहुत महत्व है-अंगूर महतो kharsawan खरसावां प्रखंड कं अंतर्गत सिमला में श्रमिक महिला संगठन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान श्रमिक महिला संगठन की महिलाओं ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। दूसरी और जागरूकता रैली निकाल कर पर्यावरण को संतुलित रखने हेतु पेड़ लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। मौके पर लोकहित संस्था के सचिव अंगूर महतो ने कहा कि एक पेड़ सौ जीवन के बराबर होता है। इस लिए सभी को पेड़ लगाना…

Read More

कुचाई में नशा मुक्ति अभियान के तहत निषिद्ध मादक पदार्थ के उपयोग के रोकथाम पर प्रशिक्षण, लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना उदेश्य-बीडीओ kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरूवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत निषिद्ध मादक पदार्थ के उपयोग के रोकथाम के प्रचार प्रसार हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी सह सीडीपीओ साधु चरण देवग ने किया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशीली दवाओं के सेवन की समस्या को कम करना और देश…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम Khuntapani खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज मे विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण का अंत करना” रही। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर उसका उचित निष्पादन किया गया एवं जैविक अपशिष्ट को कम्पोस्टिंग हेतु पृथक किया गया।इसके उपरांत एसोसिएट डीन डॉ. अरुण कुमार सिंह…

Read More

बकरीद पर सरायकेला अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक, त्योहार को शांतिपूर्व एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय, एहतियातन पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश Seraikella सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र में आगामी 7 जून से 9 जून तक को मनाए जाने वाले बकरीद (ईद-उल-जुहा) पर्व को लेकर सरायकेला अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आज सरायकेला अनुमंडल सभागार में सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियोति के अध्यक्षता में की गई। बैठक में अनुमंडल के विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बकरीद पर किसी…

Read More