उपायुक्त ने मां आकर्षिणी शक्ति पीठ की पूजा अर्चना,
विकास समिति ने उपायुक्त को भेट किया स्मृति चिन्ह,
Kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने खरसावां के आस्था और विश्वास के प्रतिक मां मां आकर्षिणी शक्ति पीठ चिलकु पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मां आकर्षिणी पीठ को जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है। जहाँ मंकर संक्रति के आखान यात्रा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और उनका समुचित विकास प्रशासन की प्राथमिकता है। मां आकर्षिणी पीठ न केवल श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि यह पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल बन सकता है। इस दौरान मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के इतिहास के विषय में बताया गया। साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं किस तरह अधिक से अधिक सुविधा मिले इसके बारे में विचार विमर्श किया गया। वही ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुधीर मंडल के द्वारा उपायुक्त को मां का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, थाना प्रभारी गौरव कुमार, प्रभाकर मंडल, हेमंत मंडल, लक्ष्मण गांगुली, चंद चौहान, कंचन चौहान, सपन मंडल, लखन महतो, केशव प्रधान, आदि सदस्य उपस्थित थे।
March 11, 2026 1: 30 am
Breaking
- सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ,
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
