Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- खरसावां में इबादत में गुजरी शब-ए-कद्र की रात, सबसे अजीम रात के इबादत से गुनाह हो जाती है माफ, शब-ए-कद्र में नाजिल हुआ था कुरआन करीम
- खरसावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुरूगोडा के पहाड़ी इलाके में छापामारी कर अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 200 किलो अवैध जावा महुआ बरामद कर किया नष्ट,
- सरायकेला के नुआगांव में नेशनल वैक्सीनेशन डे पर चला विशेष टीकाकरण अभियान, मानव व पशु स्वास्थ्य पर दिया गया जोर, गाय-भैंस जैसे पशु ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं- डॉ विशाल कुमार
- खरसावां में राज्य स्तरीय ओडिया नाटक प्रतियोगिता का आयोजन, 18 से 21 मार्च तक रंगमंच का महोत्सव,
- गम्हरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हूुए टाटा स्टील के गोदाम से तांबे की चोरी का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार,
- सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में नामांकन वापसी के आखिरी क्षणों में पासा पूरी तरह पलटा, नाटकीय घटनाक्रम के बीच अविनाश कवि निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित,
- मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार पार्टी, गणमान्य लोगों का जुटान
- सरायकेला में समावेशी शिक्षा पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर
Author: Team eDesk
खरसावां विधानसभा के झामुमों प्रत्याशी दशरथ गागराई ने किया नामांकन दाखिल, गिनाईं अपने कार्यकाल की उपलब्धियां, झामुमो की लड़ाई जल जंगल जमीन की है-दशरथ, kharsawan-dasrat gagrai-nomination खरसावां विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन सह झामुमो प्रत्याशी के रूप में विधायक दशरथ गागराई ने सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय में बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जहां उनके समर्थक भी उनका हौसला बढ़ने और साथ देने काफी संख्या में पहुंचे। बता दें की खरसावां विधानसभा सीट की गिनती झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिये सुरक्षित गढ़ के रूप में होती है। पिछले 10 साल से इस सीट पर जेएमएम का कब्जा है। वर्ष…
खरसावां विधानसभा सीट से आप नेता बिरसा सोय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन पत्र दाखिल, खरसावां में विकास के नाम पर लूट को मिला बढ़ावा-बिरसा सोय kharsawa-birsa soy- nomination आम आदमी पाटी के नेता बिरसा सोय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खरसावां विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय में बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि झारखंड में पार्टी विधानसभा सभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। लेकिन पार्टी के नेता पार्टी के विचारधारा के साथ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र का…
विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर डीसी और एसपी ने क्या डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण (Jharkhand Assembly Election 2024) विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर डिस्पैच सेंटर-रिसिविंग सेंटर के रूप में चिन्हित काशी साहू कॉलेज एवं वेयरहाउस, सरायकेला जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत तथा उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मतदान कर्मियों के डिस्पैच के दिन प्रवेश-निकासी, वाहन पड़ाव, तथा सुगमतापूर्ण ईवीएम वीवीपीएटी एवं सामग्री वितरण को लेकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सम्बन्धित पदाधिकारी को विधानसभावार अलग-अलग काउंटर बनाने, प्रवेश निकास हेतु अलग-अलग द्वार बनाने,सुरक्षा…
खरसावां विधानसभा चुनाव और भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा के नामाकंन की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक, kharsawan breaking झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा कमेटी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। खरसावां विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा की उम्मीदवारी घोषित होने से भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी है। इधर, विधानसभा चुनाव के लिए सोनाराम बोदरा के नामांकन की तैयारी को लेकर खरसावां के दामादिरी में खरसावां विधानसभा स्तरीय भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव और सोनाराम के नामांकन की तैयारी पर चर्चा…
खरसावां-हुडागदा मार्ग में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत, सड़क जाम, ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर को घटनास्थल पर बुलाने के लिए अड़े ग्रामीण, road accident खरसावां-हुडागंदा मुख्य मार्ग के अंतर्गत गांगुडीह आम बगान के पास तेज रफ्तार ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने खरसावां-हुडागंदा मार्ग को 7:30 घंटे से जाम कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 6 बजे गांगुडीह के गुरुचरण कुरली के चार वर्षीय पूत्र गणेश कुरली सड़क किनारे टहल रहा था। इस दौरान गांगुडीह…
पोटका विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने मेनका सरदार से मुलाकात कर उनका लिया आशीर्वाद, Potka पोटका विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने पोटका से तीन बार की विधायक रह चुकीं मेनका सरदार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। श्रीमती मुंडा ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं से मिलीं। इस दौरान उन्होंने कई विषयों पर चर्चा भी की। मीरा मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र सिंह सरदार उर्फ़ राजू सरदार,गणेश सरदार और मनोज सरदार से मुलाकात की.उनसे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की।…
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की छापामारी जारी, कुचाई के बुरसूडीह में पुलिस ने छापामारी कर डोडा और अवैध देशी शराब किया बरामद, एक गिरफ्तार, Big police action सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री तथा मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु निरंतर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी छापामारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ को अवैध देशी महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री तथा डोडा से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल का गठन करते हुए कुचाई थाना (दलभंगा ओपी ) अंतर्गत सियाडीह के टोला बुरसूडीह पहुँच कर छापामारी किया गया। छापामारी…
कुचाई के बडासेगोई, गालुडीह और पोडाकाटा में चला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड, नृत्य व संगीत के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने हेतु किया प्रेरित, Kuchai झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर कुचाई के विभिन्न इलाकों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज सोमवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय सरायकेला-खरसावां के तत्वाधान में गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बडासेगोई, गालुडीह और पोडाकाटा में लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की भूमिका, प्रत्येक मतदान के महत्व,…
खरसावां मॉडल स्कूल के शतप्रतिशत मतदान करने के लिए विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर विद्यार्थियों ने मतदान का दिया संदेश, Rangoli competition-खरसावां मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से मतदाता कार्यक्रम जागरूकता के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 12वीं के प्रीति मुखी एण्ड ग्रुप को प्रथम, 7वीं के आफिया मेहर जबीं एण्ड ग्रुप को द्वितीय एवं श्वेता साहु और रतनी नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सविता नायक, पतली बानरा, यमुना सोय, देव प्रकाश हेम्ब्रम, मनसा हेम्ब्रम, अनीता सोय, रोशनी मुण्डा, प्रिया पूर्ति आदि ने विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्वीप द्वारा संचालित कार्यक्रम को…
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अजमल बल्खी ने पाटी पर लगाया अल्पसंख्यक समुदाय की अनदेखी का आरोप, कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से से दिया इस्तीफा, sraikella kharsawa कांग्रेस पार्टी पर अल्पसंख्यक समुदाय की लगातार अनदेखी और गठबंधन दलों द्वारा उनके मुद्दों को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पार्टी के वरिष्ठ नेता और सरायकेला खरसावां जिला अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अजमल बल्खी ने आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने पिछले आठ वर्षों से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया। लेकिन…