Author: Team eDesk

उत्पाद विभाग की छापेमारी: जंगल में संचालित अवैध अड्डों का भंडाफोड़,105 लीटर अवैध शराब जब्त, Gamharia सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त के आदेशानुसार अधीक्षक उत्पाद सरायकेला के निर्देश पर ग़म्हारिया थाना के ग्राम जामजोरा में जंगल में संचालित चार अवैध चुलाई अड्डा को ध्वस्त किया गया। घटनास्थल से लगभग 2500 केजी जावा महुआ को विनिष्ट किया गया तथा 3 प्लास्टिक जार में लगभग 105 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त कर अड्डा संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत उत्पाद वाद दर्ज किया गया।

Read More

कुचाई के नीमडीह से धुनाडीह एंव तरंबा से अतरा पथ निर्माण में भारी अनियमितता बरतने को लेकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन को सौंपा ज्ञापन, उक्त योजनाओं की जांच कर कार्रवाई की मांग, Rachi खरसावां विधायक दशरथ गागराई अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन भी सौंपकर खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुचाई प्रखंड के निर्माणाधीन निमडीह से धुनाडीह पथ निर्माण योजना एवं तरंबा से अतरा पथ निर्माण योजना में भारी अनियमितता बरतने शिकायत की।…

Read More

विश्व थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की मुलाकात, थैलीसीमिया जैसी गंभीर आनुवांशिक रक्त विकार के प्रति जागरूकता फैलाने पर कि चर्चा, Delhi विश्व थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर थैलीसीमिया जैसी गंभीर आनुवांशिक रक्त विकार के प्रति जागरूकता फैलाने और इससे निपटने के लिए कार्यरत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने थैलीसीमिया के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और इससे संबंधित नीतियों एवं प्रयासों पर…

Read More

खरसावां में युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, कांग्रेसियो ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा, नारों से गूंज उठी सड़कें, अब वक्त कूटनीति का नहीं, सख़्त जवाब देने वक्त-शशि सिंह Kharsawan ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में सरायकेला खरसावां जिला भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों के द्वारा खरसावां में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा के दौरान खरसावां देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा की शुरूआत खरसावां शहीद पार्क से शुरू होकर खरसावां साप्ताहिक हाट होते हुए खरसावां चांदनी चौक…

Read More

छत्तीसगढ़ में आयोजित अंडर 20 नेशनल फुटबॉल चौंपियनशिप के लिए झारखंड फुटबॉल टीम की घोषणा, जिले के चंद्रमोहन सोय एवं विशाल महतो झारखंड टीम में शामिल, kharsawan छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर में होने वाले स्वामी विवेकानंद अंडर 20 नेशनल फुटबॉल चौंपियनशिप के लिए झारखंड फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई। खरसावां अर्जुना स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के गिरिडीह ट्रायल कैंप में चयनित 36 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था। उनके गहन प्रशिक्षण के पश्चात आज घोषित टीम में सरायकेला खरसावां जिले के चंद्रमोहन सोय एवं विशाल महतो सहित…

Read More

खरसावां के हरिसाई मे विदेशी शराब दुकान खिलाफ के ग्रामीणो ने खोला मोर्चा, खरसावां सरायकेला मार्ग को सवा घंटे रखा जाम, दुकान हटाने के आश्वासन पर हटा जाम, kharsawan खरसावां के हरिसाई में आबकारी विभाग के द्वारा खोले गए सरकारी विदेशी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरूवार को मोर्चा खोल दिया। साथ ही सरकारी शराब दुकान को बंद कराते हुए दुकान को पूर्ण रूप से बंद करने पर अड गए और खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के हरिसाई स्थित बुरडीह रेलवे ओवर ब्रिज को लगभग सवा घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम करने की सूचना पाकर…

Read More

खूंटपानी के लोहरदा में वृहद झारखण्ड मोर्चा की बैठक, वृहद झारखंड मोर्चा का उद्देश्य झारखंड के वीर शहिदों और क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को साकार करना-बिरसा सोय kutpani खूंटपानी प्रखंड के जहरीदा झरना लोहरदा में वृहद झारखण्ड मोर्चा की एक बैठक केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य सावन बारला की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में चूड़ी पुरती को केन्द्रीय संगठन सचिव सारंगधर हेंब्रम को केन्द्रीय सचिव एवं अभय सिंह जामुदा को केन्द्रीय कमिटी का कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसहमति मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि वृहद झारखण्ड…

Read More

खरसावां में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत नव्बे प्रतिशत अनुदान पर 11 लाभूकों में बकरी का वितरण, बकरी पालन रोजगार के लिए आय का उत्तम साधन-बीडीओ kharsawan मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत मंगलवार को खरसावां प्रखंड मुख्यालय में 11 लाभुकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण किया गया। बकरी वितरण खरसावां प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने संयुक्त रूप से किया। झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत खरसावां में 75 से लेकर 90 प्रतिशत अनुदान पर 11 लाभूको में एक-एक बकरा और चार-चार बकरी का वितरण किया।…

Read More

खरसावां में 10.38 करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में भ्रष्टाचार, गुणवत्ताविहीन हो रहा निर्माण, पुरानी ईंटों का हो रहा इस्तेमाल, kharsawan खरसावां ब्लॉक परिसर में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की शुरूआत में ही भ्रष्टाचार की शुरूआत हो गई है। लगभग 10.38 करोड़ की रकम से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। निर्माण कार्यो की गुणवŸाा हाशिये पर लेकिन निर्माण कार्य जोरो पर है। हॉस्पिटल निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कंडम घोषित किये गए खरसावां ब्लॉक परिसर से झज्जर भवनों को निकाला हुआ…

Read More

खरसावां से सैकड़ों कांग्रेसी संविधान बचाओ रैली में शामिल होने रांची रवाना, कांग्रेस हमेशा से संविधान के रास्ते पर चली है और हमेशा चलेगी-प्रमेन्द्र मिश्रा, kharsawan सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्याक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी रांची रवाना हुए। इसके पूर्व कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता खरसावां चांदनी चौक में एकजूट होकर सैकड़ों की संख्या में पुराना विधानसभा मैदान धुर्वा रांची के लिए रवाना हुए। रैली का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना और सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक न्याय का संदेश देना है। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि…

Read More