खरसावां के देहरीडीह में हुई वार्षिक छऊ नृत्य प्रदर्शनी, शिकारी परंपरा पर आधारित सबर नृत्य को भी दर्शकों ने सराहा, माया साबरी, राधा-कृष्ण व हर-पार्वती नृत्य से कलाकारों ने वाहवाही बटोरी,
Kharsawan रजो संक्रांति पर खरसावां के देहरीडीह गांव में छऊ नृत्य सह रात्रि मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से छऊ के विविध रंग को रेखांकित किया। ढोलक, नगाड़े व शहनाई की धुन पर कलाकारों ने लय से लय मिला कर भंगिमाओं के सहारे नृत्य के भाव को प्रकट किया। कलाकारों ने राधा कृष्ण, माया साबरी व हर-पार्वती नृत्य पर जम कर वाहवाही बटोरी। वहीं, शिकारी परंपरा पर आधारित सबर नृत्य को भी दर्शकों ने सराहा। गणेश वंदना के साथ नृत्य की शुरुआत हुई। इसके साथ पौराणिक कथाओं पर आधारित नृत्य पेश किये गये। भगवान श्री कृष्ण व सखाओं की माखन चोरी, श्रीकृष्ण की बाल लीला पर आधारित कालिका दमन, भगवान श्रीकृष्ण की रास लीला पर आधारित माया बंधन आदि नृत्य पेश कर कलाकारों ने समां बांधा। वहीं कलाकारों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित झांसी की रानी, नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जीवनी पर आधारित चलो दिल्ली नृत्य पेश कर समां बांधा। कलाकारों ने झारखंड की शिकार परंपरा पर आधारित सबर नृत्य व नाग-नागिन के जरिये भी दर्शकों को झुमाया। धार्मिक थीम पर आधारित बाली-सुग्रीव के द्वंद पर आधारित बालि वध व महिषासुर वध नृत्य पेश कर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोगों ने छऊ नृत्य के साथ साथ मेला कभी भरपूर आनंद लिया।
August 2, 2026 2: 06 pm
Breaking
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
