Author: Team eDesk

कुचाई के बाईडीह में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 32 टीमों के बीच होगा फुटबॉल मुकाबला, Kuchai कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के बाईडीह फुटबॉल मैदान में मॉर्निंग स्टार क्लब के द्वारा दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता  शुरू हो गया है। इस फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र 32 टीमे भाग ले रही है। फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बंदोलोहर पंचायत के मुखिया देवचरण हाईबुरू एवं झामुमो नेता रावण सुम्बरूई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जोजोडीह एफसी व वेब जानुमबेड़ा के बीच खेला गया। मौके पर श्री हाईबुरू ने…

Read More

*गिरिडीह में कोयला चोरों का आतंक: सीसीएल साइडिंग में दिनदहाड़े लूट Giridih गिरिडीह के सीसीएल एरिया में कोयला चोरों ने एक बार फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। रविवार को दिनदहाड़े चोरों ने सीपी साइडिंग में घुसकर कोयला चोरी करना शुरू कर दिया। सीसीएल कर्मियों ने इसका विरोध किया तो चोरों ने उनके साथ मारपीट की और महिला होमगार्ड से बदसलूकी की। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब दिन में भी नहीं हिचकते। सीसीएल कर्मियों ने बताया कि जब उन्होंने चोरों को साइडिंग से बाहर जाने को कहा तो चोरों ने एकजुट होकर उन…

Read More

जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने जनता की समस्याएं सुनीं Jamshedpur जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने सभी से संवाद कर उनकी कुशल-क्षेम जानी और कहा कि जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक पूर्णिमा दास साहू ने एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने कई लोगों की…

Read More

सरायकेला-चाईबासा टोल रोड जर्जर हालत देखकर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, टोलकर्मी की लगाई क्लास, पूछा जब सड़क नहीं बनती तो टोल क्यों वसूला जा रहा है? Seraikella कोल्हान की लाइफलाइन कहे जानेवाले सरायकेला-चाईबासा टोल रोड की जर्जर हालत को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भड़क गए। जर्जर सड़क पर आपत्ति जताते हुए श्री मुंडा टोलकर्मियों की क्लास लगाई। रविवार को चाईबासा मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर से बात कर पूर्व मुख्यमंत्री ने वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बातचीत के क्रम में टोल के मैनेजर ने बताया कि सड़क निर्माता कंपनी जेआरडीसीएल से जर्जर सड़क को लेकर…

Read More

सीनी के भाजपा कार्यकर्ता मनोज मुखी निधन पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, उनके अंतिम यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि, Seraikella भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह सरायकेला के सीनी निवासी मनोज मुखी का कल निधन हो गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को उनके आवास पर पहुंचकर उनके परिवार वालों से बातचीत की। श्री मुंडा अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि दिवंगत मनोज मुखी भाजपा के एक वरिष्ठ और जिम्मेदार कार्यकर्ता थे उनके निधन से निश्चित रूप से संगठन को नुकसान पहुंचा है…

Read More

उपायुक्त ने किया गंजिया बैराज का औचक निरीक्षण, किसानों को फल-फूल एवं सब्जी की वाणिज्यिक खेती हेतु किया प्रेरित., Gamhariya गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गंजिया बैराज का औचक निरीक्षण उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने गंजिया बैराज से संचालित सिंचाई परियोजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि परियोजना से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों को भी डीप एरिगेशन प्रणाली से आच्छादित किया जाए, ताकि अधिकाधिक कृषकों को लाभान्वित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने गंजिया बैराज क्षेत्र को संभावित पर्यटन स्थल के रूप में चिह्नित करते हुए प्रखंड…

Read More

सरायकेला में श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन; मुठऐ पोखालो रे पेटो पूरे मोरो….. भजन पर झूम उठे श्रद्धालु Seraikella सरायकेला जगन्नाथ धाम पुरी की परंपरा अनुसार बाहुड़ा रथ वापसी के समय सरायकेला कालूराम चौक में भगवान रात्रि विश्राम करते हैं। रात्रि विश्राम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा भव्य आरती कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। कालूराम चौक पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा महाप्रभु की सेवा में लगातार 23 वां भजन संध्या का आयोजन किया गया राउरकेला के ओड़िआ भजन कलाकार स्वर्ण रेखा, मनोज और जमशेदपुर के कलाकार बलदेव सिंह,…

Read More

झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद जोबा मांझी से की शिष्टाचार भेंट, रेल सेवाओं से जुड़ी अनेक समस्याओं व माँगों पर किया सकारात्मक संवाद, Chaibasa झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद जोबा मांझी (सिंहभूम लोकसभा) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल एवं सिंहभूम लोक सभा क्षेत्र की रेल सेवाओं से जुड़ी अनेक समस्याओं व माँगों पर सकारात्मक संवाद हुआ। प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांसद के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मुद्दे प्रस्तुत किए गए: 🔹 रेल सेवाओं में सुधार हेतु प्रमुख माँगें – • चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लगातार देरी पर समाधान…

Read More

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का मानवीय चेहरा, खरसावां-सरायकेला सड़क दुर्घटना में जख्मी पति पत्नी को उठाकर पहुंचा अस्पताल, अज्ञात वाहन धक्का मार कर हो गया था फरार Kharsawan झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मानवीय चेहरा देखने को मिला है। शनिवार को खरसावां रथ यात्रा में शामिल होकर देर शाम जमशेदपुर लौट के क्रम पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मानवता दिखाते हुए खरसावां सरायकेला मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना से सड़क पर जख्मी पड़ा स्कूटी सवार पति-पत्नी को अपनी वाहन से उठाकर सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी पति पत्नी की पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी…

Read More

राजनगर के पाण्डुगीति में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री रामदास सोरेन व सांसद जोबा माझी, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल आयोजन से प्रतिभाओं को मिलता है मंच-रामदास सोरेन Rajnagar राजनगर प्रखंड क्षेत्र के पाण्डुगीति गांव में रथ महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, समाजसेवी कालीपद सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में…

Read More