Author: Team eDesk

खरसावां के डेमकागोडा में मना 16 वॉ वनाधिकार स्थापना दिवस, पैड़-पोधे, पशु-पक्षी व वन संरक्षण पर संक्लप जैव विविधताओं का संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है-बोसेन मुंडा kharsawan  खरसावां प्रखण्ड के अर्न्तगत सिलपिगंदा के डेमकागोडा में आदिवासी परंपरानुसार 16 वाँ वनाधिकार स्थापना दिवस हर्साेल्लास के साथ मानाया गया। इस दौरान विभिन्न्ा गांवो से पहुचे वनाश्रितों ने गांव के पश्चिमी छोर से पारपंरिक रीति रिवाज व नृत्य के तहत जुलूस निकालकर पत्थरगाड़ी स्थल तक पहुचे। और विधि विधान से पूजा अर्चना कर वनाधिकार स्थापना दिवस मनाया। साथ ही पैड़-पोधे, पशु-पक्षी, वन, पहाड़, फल-फूल, जीविकोपार्जन व वन संरक्षण की रक्षा के लिए…

Read More

कुचाई में पूर्व सांसद सुनील महतो का मना 18 वीं शहादत दिवस, झामुमों नेता-कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्वाजंलि, शहीदों के सपनों को तिलकर करेगे पूरा-गागराई kuchai  कुचाई के झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में झामुमों के द्वारा पूर्व सांसद सुनील महतो के 18 वीं शहादत दिवस मनाया गया। झामुमों नेता-कार्यकर्ताओं ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में बारी-बारी से जमशेदपुर के तेज तर्रार सांसद रहे स्वगीय महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की धरती है। शहीदों की कुर्बानी कभी बेकार नहीं जाती। शहीदों के…

Read More

खरसावां-कुचाई में शांति-सौहाद और सादगी से मनी होली, मोहल्लें-गलियों में जमकर थिरके युवकों की टोलिया अंग से अंग लगाना…,सजन हमें ऐसे रंग लगाना…, Kharsawan kuchai  खरसावां-कुचाई में रंगो का त्योहार होली शांति-सौहाद और सादगी के साथ मनाई गई। होली पर मोहल्ले-गलियों में युवकों की टोलिया जमकर थिरकें युवकों की टोलिया। मंगलवार को होलिका दहन के साथ होली शुरू हो गई थी। जबकि बुधवार को प्रातः 6 बजे से ही हर उम्र के लोगों ने एक दुसरे को रंग व अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया। मोहल्लों व गलियों में युवकों की टोली एकजूट होकर निकले और जमकर थिरकते हुए होली…

Read More

कुचाई के मरागंहातु, पोडाकाटा, कुजांडीह व पुराना कुचाई में आयुष जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड नाटक के माध्यम से आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश, kuchai  सरायकेला खरसावां जिला आयुष समिति के निदेशानुसार छऊ नृत्य कला केन्द्र खरसावां एवं लो कला मंच खरसावां के द्वारा कुचाई प्रखंड के पुराना कुचाई, मरागंहातु, पोडाकाटा एवं कुजांडीह गांव में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से लोगों को आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित आयुष चिकित्सा पद्धति के महत्व और लाभों की जानकारी…

Read More

रंगों से नहीं, दिल से होली खेलिए : हेमसागर प्रधान अर्जुन पुस्तकालय मुरुप में विद्यार्थियों को हर्बल रंग भेंट कर दिया संदेश Seraikella  सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव स्थित अर्जुन पुस्तकालय मुरुप में होली पर्व के अवसर पर एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने विद्यार्थियों के बीच अबीर एवं गुलाब के हर्बल रंग वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमसागर प्रधान ने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों के जुड़ाव और आपसी भाईचारे का उत्सव है। उन्होंने कहा, “रंगों…

Read More

सरायकेला थाना से 100 फीट दूर दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार, होली की तैयारियों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन को बनाया निशाना Seraikella  सरायकेला थाना से महज 100 फीट की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है, जब पूरा नगर होली के आगमन की तैयारियों में व्यस्त था। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने सुनसान पड़े पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन को निशाना बनाकर चोरी का प्रयास किया। इसी दौरान स्थानीय…

Read More

गृह रक्षक बहाली को लेकर शारीरिक व लिखित परीक्षा की तिथि जारी, 17 मार्च से होगी शुरुआत Seraikella  सरायकेला-खरसावां: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, सरायकेला-खरसावां (सामान्य शाखा) द्वारा निर्गत आम सूचना के आलोक में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी अंतर्गत विज्ञापन सं०–01/2025 के तहत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के नव नामांकन के लिए शारीरिक जांच परीक्षा एवं लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सभी योग्य अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंड के लिए निर्धारित तिथि को प्रातः 5:00 बजे बिरसा मुंडा स्टेडियम में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को आवेदन की पावती रसीद (Acknowledgement Slip)…

Read More

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, सरायकेला के विकास मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन, Seraikella  सरायकेला: नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद मनोज चौधरी ने जनता का आशीर्वाद लेने उपरांत राज्य के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन तथा गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मनोज चौधरी ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि वे हर मंच पर सरायकेला की अनमोल संस्कृति और परंपराओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने सरायकेला की पहचान माने जाने…

Read More

होली से पहले चांडिल क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त Chandil  चांडिल: आगामी होली पर्व 2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मद्य निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग ने विशेष छापामारी अभियान चलाया। उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में 2 मार्च 2026 को चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्गु के समीप चाकुलिया एवं भदौड़ीह गांव में कार्रवाई की गई। छापामारी के दौरान कुल तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। मौके से लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट…

Read More

धनबाद के मैथन डैम के सांस्कृतिक कार्यक्रम-2026 में खरसावां के कलाकारों ने छऊ नृत्य में बिखरा जलवा शिकारी व माया बंधन नृत्य पर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, Kharsawan  डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म झारखंड सरकार टाइम्स आफ इंडिया एवं डी वी सी के संयुक्त तत्वाधान में धनबाद के मैथन डैम में आयोजित तीन दिवसीय मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम-2026 के कल अंतिम दिन खरसावां छऊ नृत्य की घूम रही। खरसावां के कलाकारों ने धनबाद के लोगों को झारखंड की संस्कृति और परंपराओं से रू-ब-रू कराया। झारखंड के जनजातीय समुदायों में प्रसिद्व शिकारी नृत्य है। अपनी कला का भव्य प्रदर्शन किया। पूजा परम्परा पर आधारित…

Read More