Author: Team eDesk

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने की प्रभात फेरी। Seraikella सरायकेला। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों की ओर से स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसके तहत विभागीय निर्देशानुसार सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात के मार्ग निर्देशन में सरायकेला स्थित नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर विद्यालय के पोषक क्षेत्र कंसारी टोला से लेकर दुर्गा मंदिर से राजप्रासाद मार्ग होते हुए विद्यालय तक का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम महतो के निर्देशन में निकाली गई उक्त प्रभात फेरी में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं…

Read More

खूंटपानी के पुरूनियां में जेएलकेएम पार्टी की बैठक, पंचास ग्रामीण ने लिया सदस्यता की सदस्यता, Khutpani खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया स्कूल परिसर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक संजय जारिका की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष करन महतो एवं खरसावां विधानसभा प्रभारी सुबोध चंद्र महतो शामिल हुए। इस बैठक में जेएलकेएम के विचारधाराओं से प्रभावित होकर लगभग 50 ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर श्री महतो ने कहा कि झारखंड तो अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आ गया। लेकिन आज भी यहां के मूलवासी और आदिवासी समुदाय को…

Read More

जेएलकेएम के प्रयास से सिग्मा कंपनी के 10 मजदूरों को मिला 6 माह का बकाया वेतन Seraikella सरायकेला: सरायकेला अंचल के कोलाबीरा तिरिलडीह स्थित सिग्मा कंपनी में कार्यरत 10 मजदूरों का वेतन पिछले छह माह से लंबित था. उनका ठेकेदार भाग जाने के कारण इन सभी मजदूरों का वेतन भुगतान नही हो पा रहा था. मामले की जानकारी जेएलकेएम के संज्ञान में आने के बाद पार्टी नेताओं ने कंपनी के एचआर से वार्ता कर मामला को सुलझाया जिसके बाद सभी 10 मजदूरों को उनके 6 माह का लंबित वेतन का भुगतान हुआ. जेएलकेएम नेता नित्यानंद महतो ने बताया झारखंड लोकतांत्रिक…

Read More

खरसावां मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह, शिक्षक का महत्व हमारे समाज में सर्वाेच्च हैं- मुस्ताक अहमद, kharsawan खरसावां मॉडल स्कूल में सोमवार को शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में मॉडल स्कूल खरसावां के मैट्रिक, इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस के प्रथम, द्वितीय और तृतीय टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों को पारंपरिक रूप से विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात् भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिकृति पर अतिथियों द्वारा…

Read More

खरसावां में खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, विभिन्न प्रतिस्पर्धा में सैकडों खिलाडियो ने लिया हिस्सा, जीवन में खेल का होना काफी आवश्यक है-डीईओ kharsawan राज्य परियोजना निर्देशक झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। बालक व बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्द्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता-2025-26 शुरू हो चुका है। खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन सरायकेला खरसावां जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, आदिवासी और मूलवासी अपनी पहचान, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए लंबे समय से संघर्षरत हैं-चंपाई सोरेन Chaibasa पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुए। उन्होंने गुवा गोलीकांड में शहीद हुए लोगों को नमन करते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासी अपनी पहचान, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए लंबे समय से संघर्षरत हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह संघर्ष थमेगा नहीं, बल्कि और अधिक जोश के साथ जारी रहेगा ताकि शहीदों के सपनों को…

Read More

सरायकेला मे दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था समीक्षा बैठक, सभी पंडालों में फर्स्ट ऐड बॉक्स, अग्नि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का निदेश, Kharsawan सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी पर्व 2025 के अवसर पर विधि-व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, निदेशक-जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) डॉ० अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि जिले में दुर्गा…

Read More

नीमडीह के रुपाडीह गांव पहुंचकर विधायक सविता महतो ने जाना डायरिया पीड़ितो का हाल, Chandil चांडिल (Bidhyut Mahato) चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत टेंगाडीह पंचायत के रुपाडीह गांव में विगत 3 सितम्बर को एक दर्जन से अधिक लोंग डायरिया से पीड़ित होने की सुचना झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीणों के द्वारा विधायक सविता महतो को दीया। विधायक ने मामले को संज्ञान में लेकर चिकित्सा प्रभारी व अंचल अधिकारी संग बात कर गांव में जल्द कैंप लगाकर मरीजों का चिकित्सा करने का निर्देश दीया। जिसके बाद गांव में कैंप लगाकर ईलाज शुरू हुआ। रविवार को विधायक सविता महतो गांव पहुंचकर पुरे…

Read More

राजनगर के टांगरानी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, फाइनल आज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा उचित मंच: जोबा माझी Rajnagar राजनगर: नव युवक संघ टांगरानी की ओर से टांगरानी ग्राम में दो दिवसीय वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। रविवार को ग्रुप-ए के मैच खेले गये। उद्घाटन मैच जगुवार-11 और अभिजीत एफसी के बीच खेला गया। जिसमें अभिजीत एफसी की टीम 2-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला से…

Read More

खरसावां मे विराट करम परब महोत्सव-2025 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, पारंपरिक तरीके से निकली निकली शोभायात्रा, करम डाली की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्वि की कामना की, Kharsawan खरसावां तसर सेटर समीप फुटबॉल मैदान में कुडमी समाज खरसावां-कुचाई के द्वारा आयोजित विराट करम परब महोत्सव-2025 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कई पारंपरिक करम गीत व नृत्य से रविवार का दिन गुंजायमान रहा। करम पूजा को लेकर सुबह से ही खरसावां के देहरूडीह के बहादुर महतो के घर विधिवत पूजा अर्चना कर दर्जन लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप के साथ डहर में नृत्य प्रस्तुत करते हुए…

Read More