Author: Team eDesk

खरसावां–कुचाई में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी, शिवालयों में विशेष सजावट और सुरक्षा प्रबंध, Kharsawan खरसावां-कुचाई प्रखंड के महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी रोशनी और विशेष सजावट से सजाया गया है। मंदिर परिसरों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। खरसावां स्थित प्रसिद्ध रामगढ शिव मंदिर सहित आसपास के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भक्तगण “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक करेंगे।…

Read More

खरसावां के रायजेमा, चैतनपुर एवं गोबर गोटा मे पुलिस प्रशासन द्वारा कंबल वितरण, अफीम की अवैध खेती को छोड़कर वैकल्पिक एवं वैध खेती को अपनाए-गौरव कुमार Kharsawan खरसावां प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित रायजेमा, चैतनपुर एवं गोबर गोटा गांव में पुलिस प्रशासन द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों के बीच 50 कंबलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने सामाजिक सरोकार और जनकल्याण का संदेश देते हुए गांव-समाज के साथ विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया। कंबल वितरण के दौरान थाना श्री…

Read More

चांडिल में विजय तिर्की हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार Chandil चांडिल थाना क्षेत्र के हरदरीह गांव में 24 दिसंबर 2025 को हुई विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला चांडिल थाना कांड संख्या–199/25, दिनांक 25.12.2025 के तहत दर्ज किया गया था। मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मानवीय सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहिद खान उर्फ शहजादा (27 वर्ष), विवेक कुमार…

Read More

खूंटपानी में दो विकास योजनाओं का शिलान्यास, क्षेत्र में तेज होगी विकास की रफ्तार khutpani खूंटपानी प्रखंड के रूईडीह पंचायत अंतर्गत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। खरसावां विधायक दशरथ गागराई की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा एवं सांसद प्रतिनिधि सकारी दोगों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर योजनाओं का शुभारंभ किया। पहली योजना के तहत रूईडीह पंचायत के मुरह बांध में गार्डवाल निर्माण कार्य किया जाएगा। जिससे बांध की सुरक्षा मजबूत होगी और आसपास के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं दूसरी योजना के बड़ाचिरू स्थित ग्रामीण…

Read More

खरसावां के कदमडीहा में मिलाद ए मुस्तफा का आयोजन, पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का है दिन kharsawan खरसावां प्रखंड के कदमडीहा में मिलाद-ए-मुस्तफा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीर-ए-तरकत सईद शम्सुल्लाह जान बाबू हुजूर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। यह कार्यक्रम डॉ. आसिफ के आवास पर आयोजित किया गया, जहां आसपास के गांवों से भी लोग शरीक हुए। कार्यक्रम में सैम्स अज़हरी एवं इमाम अबू हुरैरा सहित कई उलेमा-ए-कराम मौजूद रहे। उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व…

Read More

मुंबई के एनसीपीए में सरायकेला छऊ की गूंज, कलाकारों ने बिखेरा जलवा Seraikella सरायकेला। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में आयोजित लोक गाथा महोत्सव की कड़ी में बीती रात सरायकेला छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी गई। इस प्रतिष्ठित मंच पर सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की। कार्यक्रम में स्थानीय संस्था ‘आचार्य विचित्र’ सरायकेला एवं नई दिल्ली के कलाकारों ने संयुक्त रूप से अपनी प्रस्तुति दी। पद्मश्री से सम्मानित छऊ गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल ने एनसीपीए के एक्सपेरिमेंटल थिएटर के…

Read More

राजनगर बाईपास टर्न पर बड़ा हादसा टला, स्कूटी सवार रेलवे कर्मी घायल Seraikella सरायकेला–टाटा मार्ग पर राजनगर बाईपास टर्न के समीप शुक्रवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना होते-होते बच गई। सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा कांकड़ा पंचायत के धातकीडीह गांव निवासी आलोक महतो (36 वर्ष) एवं डॉ. महतो स्कूटी से धातकीडीह से सरायकेला बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एमपी पेट्रोल पंप के निकट राजनगर जाने वाले मोड़ पर कांड्रा से राजनगर स्थित रूंगटा माइंस की ओर जा रहा ट्रेलर (संख्या NL01L-3855) मोड़ लेने के दौरान स्कूटी सवारों के काफी नजदीक आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर जमशेदपुर…

Read More

नगरपालिका निर्वाचन–2026 से पूर्व उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई 105 लीटर अवैध चुलाई शराब, 3.6 लीटर विदेशी शराब व 1500 किलो जावा महुआ बरामद, 3 गिरफ्तार Seraikella नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिचालन के विरुद्ध सघन छापामारी एवं रात्रि गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अधीक्षक उत्पाद श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर तथा गम्हरिया थाना क्षेत्र के यशपुर और जिलिंगोडा में विशेष छापेमारी अभियान…

Read More

गम्हरिया के रामकृष्णा फोर्जिंग प्लांट-5 गेट पर 19 जमीनदाताओं का अनिश्चितकालीन धरना, विधायक भी समर्थन में बैठे, कंपनी प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप, Gamharia गम्हरिया प्रखंड के बीरबांस पंचायत अंतर्गत बालीगुमा स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड (प्लांट-5) के मुख्य गेट पर गुरुवार से 19 जमीनदाताओं ने स्थायी नियोजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जमीनदाताओं का आरोप है कि वर्ष 2008 में कंपनी द्वारा लगभग 40 लोगों को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। इनमें से 21 लोगों को नियोजन मिल चुका है, जबकि शेष 19 लोग अब तक वंचित हैं। धरनारत जमीनदाताओं ने…

Read More

खरसावां में बिरसा हरित ग्राम योजना पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण, 2026-27 में 1500 एकड़ मनरेगा, 1500 एकड़ जेएसएलपीएस से बागवानी, 225 एकड़ में तसर वृक्षारोपण का लक्ष्य, Kharsawan जिला ग्रामीण विकास शाखा, सरायकेला खरसावां की ओर से बिरसा हरित ग्राम योजना (बीएचजीवाई), पोषण वाटिका, दीदी बगिया एवं गुड गवर्नेंस विषय पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। गुरुवार को खरसावां प्रखंड सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में खरसावां, सरायकेला, राजनगर, कुचाई एवं गम्हरिया प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वित्तीय वर्ष…

Read More