खरसावां आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में मना योग दिवस
kharsawan खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में संचालित आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। मौके पर फुटबॉल खिलाड़ियों एवं तिरंगा जाने योग से होने वाले लाभों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की और प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। योग शिक्षक पिनाकी रंजन ने योग प्राणायाम आसन एवं व्यायाम के संबंध में विस्तृत रूप से खिलाड़ियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योग से सिर्फ मानसिक विकास ही नहीं बल्कि शारीरिक विकास में भी लाभ होता है। खिलाड़ियों को प्रतिदिन प्राणायाम एवं व्यायाम करना आवश्यक है। खासकर फुटबॉल खिलाड़ियों को भस्त्रिका और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम से विशेष लाभ होता है। इस दौरान फुटबॉल एकेडमी के प्रशिक्षक बलराम महतो, संजय सुंडी, बंसत गणतायत सहित कई पदाधिकारी एवं अन्य लोगों ने योग किया।
March 10, 2026 6: 15 am
Breaking
- सरायकेला में नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को आयुष अपनाने हेतु किया प्रेरित, क्रॉनिक बीमारियों को जड़ से मिटाने की जो शक्ति आयुर्वेद में है वह किसी अन्य चिकित्सा पद्धति में नहीं- डॉ पूनम कुमारी
- खरसावां में मां बसंती पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, 23 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विजया दशमी पर ब्राह्मण बच्चों के लिए होगा सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार,
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड की नवीं कक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लगभग 33 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस
- खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ का महासम्मेलन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सजगता जरूरी-डिंबार जोको,
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
- खूंटपानी में वृहद झारखण्ड मोर्चा का वार्षिक महाधिवेशन संर्पन्न, झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, जनता कई वर्षों से तलाश रहे राजनीतिक विकल्प-बिरसा सोय
