खरसावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुरूगोडा के
पहाड़ी इलाके में छापामारी कर अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 200
किलो अवैध जावा महुआ बरामद कर किया नष्ट,
Kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरूगोडा गांव के समीप सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के तराई इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संचालित अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया। छापेमारी के दौरान मौके से करीब 200 किलो अवैध जावा महुआ बरामद कर उसे नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों और भट्टी को भी पूरी तरह से विनष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होने कहा कि नशा समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है और इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है। नशापान के कारण महिलाओं को घरेलू कलह और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का नशा शरीर और समाज दोनों के लिए घातक है। आज के समय में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी नशा की चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। इससे बचने के लिए इस अभियान में सबका सहयोग जरूरी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की गई।
March 18, 2026 1: 59 am
Breaking
- खरसावां में इबादत में गुजरी शब-ए-कद्र की रात, सबसे अजीम रात के इबादत से गुनाह हो जाती है माफ, शब-ए-कद्र में नाजिल हुआ था कुरआन करीम
- खरसावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुरूगोडा के पहाड़ी इलाके में छापामारी कर अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 200 किलो अवैध जावा महुआ बरामद कर किया नष्ट,
- सरायकेला के नुआगांव में नेशनल वैक्सीनेशन डे पर चला विशेष टीकाकरण अभियान, मानव व पशु स्वास्थ्य पर दिया गया जोर, गाय-भैंस जैसे पशु ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं- डॉ विशाल कुमार
- खरसावां में राज्य स्तरीय ओडिया नाटक प्रतियोगिता का आयोजन, 18 से 21 मार्च तक रंगमंच का महोत्सव,
- गम्हरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हूुए टाटा स्टील के गोदाम से तांबे की चोरी का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार,
- सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में नामांकन वापसी के आखिरी क्षणों में पासा पूरी तरह पलटा, नाटकीय घटनाक्रम के बीच अविनाश कवि निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित,
- मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार पार्टी, गणमान्य लोगों का जुटान
- सरायकेला में समावेशी शिक्षा पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर
