Author: Team eDesk

झारखण्ड राज्य के स्थापना के रजत जयन्ती वर्ष पर खरसावां में प्रखंड स्तरीय क्वीज, निबंध, पेंटिंग, नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों ने अपने अंदर छिपी हुई कला की प्रस्तुति, kharsawan खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में झारखण्ड राज्य के स्थापना के रजत जयन्ती वर्ष समारोह, विरासत, प्रगति और आंकाक्षाओं का उत्सव हेतु प्रखण्ड स्तरीय क्वीज, निबंध, पेंटिंग, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खरसावां प्रखंड के कस्तृरबा गांधी आवासीय विद्यालय खरसावा, प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटोबेडा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह आदि विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक…

Read More

सरायकेला के दुधी गांव में आबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य आवास योजनाओं के लाभुकों का कराया गृह प्रवेश Seraikella झारखंड की रजत जयंती के अवसर पर बुधवार को सरायकेला प्रखंड के दुधी गांव में आबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य आवास योजनाओं के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया । इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा डीसी रानी हांसदा, एवं जिला परिषद के अन्य सदस्य मुखिया उपस्थित थे मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष ने सभी लाभुकों को घर की चाबी उपलब्ध कराई।

Read More

17 दिवसीय ब्लड डोनेशन ड्राइव का हुआ शुभारंभ; छह ने किया स्वैच्छिक रक्तदान Seraikella सरायकेला। विभागीय निर्देशानुसार 17 दिवसीय विशेष ब्लड डोनेशन ड्राइव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरायकेला सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुपमा कुमारी की प्रमुख उपस्थिति में ब्लड डोनेशन ड्राइव का शुभारंभ किया गया। जिसके प्रथम दिन स्वैच्छिक रक्तदान के तहत कुल छह यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। मौके पर लोगों को रक्तदान जीवनदान और रक्तदान करने के महत्व की जानकारी देते हुए आदर्श दशा में अनिवार्य रूप से रक्तदान करने…

Read More

प्रशिक्षु आईएएस की टीम को बीरबांस पंचायत भवन में दी गई गर्मजोशी के साथ विदाई Seraikella सरायकेला। आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया के क्षेत्र भ्रमण एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण संचालन का भौतिक जायजा लेने पहुंची प्रशिक्षु आईएएस की छह सदस्यीय टीम को बुधवार को बीरबांस पंचायत भवन में गर्म जोशी के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस की टीम में शामिल आयुष सैनी, सोमेश सोनी, शोभिका पाठक, अजय काशीरराम, मकवाना भार्गव महेश कुमार एवं अक्षिता त्रिवेदी को प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया प्रवीण कुमार द्वारा शॉल ओढ़ाकर कर विदाई दी गई। मौके पर प्रतिनियुक्ति कर्मी…

Read More

श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया पोढ़ुआ अष्टमी; पूजे गए घर के प्रथम एवं दूसरे संतान, Seraikella सरायकेला। उत्कलीय परंपरा के अनुसार सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्र में पोढ़ुआ अष्टमी या प्रथमा अष्टमी श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः स्नान ध्यान कर घर के देव स्थान पर घर के प्रथम एवं द्वितीय संतान उपस्थित हुए। जहां उनके माता-पिता की उपस्थिति में माता ने आरती उतार कर और तिलक लगाकर अपने प्रथम एवं द्वितीय संतान की पूजा अर्चना की। साथ ही सरसों के फूल से संवारा गया। मौके पर नया वस्त्र देवता को अर्पित करते हुए वही…

Read More

मनोहरपुर में विधायक जगत माझी ने अबुआ आवास का किया उद्धाटन, Seraikella मनोहरपुर:- मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने बुधवार को अबुआ आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को नंदपुर पंचायत के जिलिंग्गुटू में उनके नए घरों में गृह प्रवेश कराया गया। उक्त अवसर पर लाभुक परिवार के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान विधायक जगत माझी ने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को पक्के मकान का सपना साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने लाभुकों से आग्रह किया कि वह अपने घरों की साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। उक्त सुविधा का…

Read More

जगन्नाथपुर आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजित, सांसद  ने महिला समूह के कार्यों की प्रशंसा की, एकल महिलाओं को समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाये : जोबा माझी Jagannathpur जगन्नाथपुर: महिला केवल अपने परिवार ही नहीं बल्कि समाज को भी आगे बढ़ाने का कार्य करती है। महिला जितना शिक्षित और आत्मनिर्भर होगी समाज उतना तेजी से आगे बढ़ेगा। यह बातें सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कही। सांसद बुधवार को जगन्नाथपुर ब्लॉक मैदान में जगन्नाथपुर आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के वार्षिक आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। सांसद…

Read More

जिले के सभी पंचायतों में संकल्प सभा एवं आवास कार्यक्रम आयोजित — लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरण एवं गृह प्रवेश समारोह सम्पन्न, Seraikella झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज जिले के सभी प्रखंडों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना के तहत संकल्प सभा, स्वीकृति पत्र वितरण तथा गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों को अपने-अपने पंचायतों में संचालित आवास योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए…

Read More

खरसावां-कुचाई के 550 कृषकों को मिलेगा तसर खेती की जानकारी, खरसावां के कृषकों का पुनश्चर्या प्रशिक्षण शुरू, तसर के क्षेत्र में खरसावां को बनाएंगे आत्मनिर्भर-रवि शंकर प्रसाद, kharsawan हस्तकरघा, रेशम व हस्तशिल्प निदेशालय के द्वारा खरसावां के अग्र परियोजना परिसर में खरसावां-कुचाई के 550 तसर कृषकों को आधुनिक तसर खेती की जानकारी दी जाएगी। खरसावां में 25 किसानों का तीन दिवसीय पुनश्चर्या (गैर आवासीय) प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। इस पुनश्चर्या प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उदघाटन चाईबासा के सहायक उधोग निदेशक (तसर) रवि शंकर प्रसाद, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा एवं खरसावां के अग्र परियोजना पदाधिकारी नितीश कुमार ने दीप…

Read More

खुंटपानी में विधायक ने लाभूक को कराया अबुआ आवास का गृह प्रवेश, प्रखंड में 1706 आवासो दी गई स्वीकृति, लाभुक को आवास से वंचित न रहना पड़े सरकार का उद्देश्य khutpani खुंटपानी प्रखंड के अन्तर्गत छोटा कुस्तुईया में मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाभुक सुनिता गोप ने पक्के मकान में गृह प्रवेश किया और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना के तहत खूंटपानी प्रखंड में कुल 1706 आवासों की स्वीकृति दी गई है। बुधवार को लाभुक को उनके नवनिर्मित पक्के मकानों में विधिवत पूजा-अर्चना…

Read More