Author: Team eDesk

30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का हुआ समापन। Seraikella सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित की जा रही 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें संस्थान के निदेशक उमा शंकर तांती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी सफल 19 प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आरसेटी का उद्देश्य महिला एवं पुरुष को आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि मोबाइल रिपेयरिंग एक अच्छा रोजगार है। उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों…

Read More

जिप सदस्य शंभू मंडल ने दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ Seraikella सरायकेला। बीएफए गंगपुर शोभापुर के तत्वावधान बड़ा दिन के शुभ अवसर पर आयोजित की जा रही क्षेत्र प्रसिद्ध दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 का उद्घाटन एवं शुभारंभ जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मार कर किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सच्चे लगन के साथ खेला गया खेल हमेशा अच्छे परिणाम दिलाता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना…

Read More

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग के उद्देश्य से नीति आयोग की टीम ने गम्हरिया के बिरबांस का किया दौरा, Gamharia सरायकेला। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग के उद्देश्य से बुधवार को नीति आयोग की टीम ने गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बिरबांस पंचायत का दौरा किया। इस टीम में नीति आयोग द्वारा नामित केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी सह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक विकास सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। दौरे के दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर…

Read More

खरसावां में राष्ट्रीय गणित दिवस पर गणित प्रतियोगिता में प्रतिभाओ ने दिखाया दम, सीनियर वर्ग में सुजित एवं गौरव प्रथम, गणित हमारे जीवन से लेकर हर क्षेत्र में उपयोगी है-बीडीओ Kharsawan खरसावां में महान गणितश्र श्रीनिवास रामानुजन की जयती पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर खरसावां के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय में गणित प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान गणितीय आकलनों, नवाचार के प्रदर्शों, माँडल चार्टों और गणित की पहेलियों को सुलझाते हुए बच्चों ने गणित का…

Read More

खरसावां मॉडल स्कूल में गणितीय रंगोली प्रतियोगिता, गणित हमें सोचने, तर्क करने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता प्रदान करता है-जीडी महन्त, Kharsawan खरसावां प्रखंड बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल खरसावां में विश्व गणित दिवस के पावन अवसर पर विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि और रचनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से गणितीय रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने समूहों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संख्याओं, ज्यामितीय आकृतियों, सूत्रों और गणितीय प्रतिकों को रंगोली के माध्यम से अत्यंत आकर्षक ढंग से प्रस्तुत…

Read More

बढ़ती ठंड को देखते हुए खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने मुरहू मे जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं के बीच किया कंबल का वितरण, Khunti बढ़ती ठंड को देखते हुए खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने बुधवार को मुरहू प्रखंड के माहिल एवं आसपास के गांवों में जरूरतमंद वृद्ध-वृद्धाओं के बीच कंबल का वितरण किया। इस पहल से ठंड के मौसम में बुजुर्गों को राहत मिली। सांसद के निर्देश पर स्थानीय मुखिया द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के 80 वृद्ध-वृद्धाओं की सूची तैयार की गई थी, जिसके आधार पर कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभार्थी बुजुर्गों ने सांसद कालीचरण मुंडा के…

Read More

*आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, Seraikela आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा सरायकेला–खरसावां जिले के लिए नामित केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी श्री विकाश सिंह, निदेशक, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आज सरायकेला एवं गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण करते हुए विभिन्न पंचायतों एवं संस्थानों का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के क्रम में सरायकेला प्रखंड परिसर स्थित मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई, पथनमारा पंचायत अंतर्गत धोबाडीह ग्राम स्थित आंगनवाड़ी केंद्र, इटाकुदर पंचायत अंतर्गत बुंडू ग्राम स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सरायकेला प्रखंड अंतर्गत तीतीरबिला पंचायत…

Read More

पुलिस की टीमों ने रातभर मारे छापे, कुल 13 गिरफ्तार, निगरानी अधीन अपराधकर्मियों का किया गया सत्यापन, Seraikela सरायकेला खरसावां जिलांतर्गत अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर निगरानी रखने पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ के नेतृत्त्व में विगत रात्रि विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी एवं आरोपपत्रित अपराधियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला / चांडिल, सभी थाना प्रभारी / अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में छापामारी दलों का गठन किया गया। उक्त टीमों द्वारा विभिन्न थानांतर्गत छापामारी करते हुए कुल 13 वांछित अपराधियों / वार्सेटेयों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अपराध नियंत्रण…

Read More

सोनाहातु गूंज परिवार की ओर से एक हजार 70 कंबल का वितरण : बढ़ती ठंड के बीच जरूरतमंदों को मिला सहारा, Sonahatu सोनाहातू :- प्रखण्ड के रांगाडीह मोड़ के मैदान में बुधवार को गूंज परिवार के तत्वावधान में आयोजित सेवा -सम्मान के तहत् कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गूंज परिवार के संरक्षक सह झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो उपस्थित थे।।लगातार बढ़ रही ठंड के बीच असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए गूंज परिवार की ओर से बड़े पैमाने पर कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत करीब 1070 जरूरतमंद लोगों…

Read More

*शीर्षक :काशी साहू महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन हुआ* Seraikela आज काशी साहू महाविद्यालय के गणित विभाग में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आज के प्रभारी प्राचार्य भौतिक विभागाध्यक्ष डॉ प्रकाश सरकार ने रामानुजन के चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय गणित दिवस का शुभारंभ किए।अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को गणित में नंबर थ्योरी, कंटिन्यू फ्रेक्शन, इन्फिनिट सीरीज, पाई का वैल्यू निकलने की नई विधि की खोज की जानकारी दिए। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि आप सभी हमारे महाविद्यालय के भविष्य हो।आप सब ही अगले रामानुजन हो।आप सब…

Read More