Author: Team eDesk

सरायकेला मे उत्कलीय पुरोहित समाज का महासम्मेलन सह वनभोज हर्षोल्लास के साथ संपन्न, Seraikela सरायकेला। उत्कलीय पुरोहित समाज का महासम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम शनिवार को कुदरसाई स्थित शिव मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरोहित समाज के लोग एकत्रित हुए। महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, उसकी सामाजिक भूमिका को सशक्त बनाना तथा भविष्य की दिशा तय करना रहा। सम्मेलन में सर्वसम्मति से उत्कलीय पुरोहित समाज को विधिवत पंजीकृत कराने का निर्णय लिया गया, ताकि समाज को एक सशक्त और संगठित पहचान मिल सके। कार्यक्रम…

Read More

RANKING OF POLICE STATIONS 2025 वार्षिक रिपोर्ट में सरायकेला खरसावाँ जिला के चौका थाना को पुरे भारतवर्ष में मिला चौथा स्थान, झारखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना का खिताब, Seraikela गृहमंत्रालय,भारत सरकार (MHA)द्वारा जारी Ranking of police stations 2025 वार्षिक रिपोर्ट में सरायकेला खरसावाँ जिला के *चौका थाना* को पुरे भारतवर्ष के चौथा स्थान मिला है । उल्लेखनीय है कि गृहमंत्रालय के द्वारा प्रत्येक वर्ष पूरे भारतवर्ष में सभी राज्यों के पुलिस थानों का सर्वे करते हुए Ranking of police stations रिपोर्ट जारी किया जाता है।इस रिपोर्ट में विभिन्न बिन्दुओं पर  थाना का मुल्यांकन कर रैंकिंग निर्धारित की जाती है और प्रत्येक…

Read More

खरसावां मॉडल स्कूल के विद्यार्थी समीर बेहरा ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता, Kharsawan छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 एवं 24 दिसंबर को आयोजित 45 वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप 2025 में मॉडल स्कूल खरसावां के कक्षा 12वीं आर्ट्स के छात्र समीर बेहरा ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय, क्षेत्र एवं पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। शनिवार को विद्यालय की स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा ने समीर की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि समीर तीरंदाजी के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करता है। उसकी…

Read More

खरसावां के सोना नदी तट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मां तारा की प्रतिमा को सिंहासन पर विधिवत स्थापित कर की पूजा अर्चना, सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना, Kharsawan खरसावां प्रखंड क्षेत्र के कुम्हारसाई स्थित सोना नदी तट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मां तारा की प्रतिमा को सिंहासन पर विधिवत स्थापित किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूरे वातावरण में मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से आध्यात्मिक माहौल बना रहा। पूजा अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मां तारा की आरती…

Read More

विशेष: प्योर ऑर्गेनिक तरीके से सब्जी की खेती कर रहे जिप सदस्य शंभू मंडल; दे रहे बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वदेशी का संदेश, माटी से मूल रूप से जुड़े रहना और अपने एवं अपनों के स्वास्थ्य के लिए सजग रहना ही सब्जी खेती का उद्देश्य: शंभू मंडल Seraikela सरायकेला। कहते हैं कि उदाहरण अनेकों है और मौका बेमौका उदाहरण बताना भी आसान है। परंतु खुद उदाहरण बनना अपने आप में मिसाल होता है। कुछ ऐसा ही गम्हरिया भाग 13 के जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल करते हुए देखे जाते हैं। भरपूर सामाजिकता के बाद राजनीति के बाद खेलकूद और उसके बाद…

Read More

सरायकेला मे राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय पेंशन योजना का पर हुई सोशल ऑडिट, Seraikela सरायकेला : राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय पेंशन योजना का सोशल ऑडिट को सरायकेला टाउन हाल में आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड संख्या 1, 2 एवं 3 के लाभुकों का विस्तृत सत्यापन किया गया। सरायकेला शहरी क्षेत्र में कुल 335 पेंशन लाभुक हैं, जिनमें इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी विकलांग पेंशन तथा इंदिरा गांधी विधवा पेंशन के प्राप्तकर्ता शामिल हैं।आडिट प्रक्रिया में लाभुकों ने अपना आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक साथ लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रत्येक दस्तावेज का सावधानीपूर्वक…

Read More

राष्ट्रपति के सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत NIT Jamshedpur (आदित्यपुर) मे निर्धारित है। इसके मद्देनज़र 29 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित/प्रतिबंधित रहेगा, Seraikella सरायकेला–खरसावाँ जिले सभी कारखाना/औद्योगिक प्रतिष्ठानो को सूचित किया जाता है कि आगामी दिनांक 29.12.2025 को माननीय राष्ट्रपति महोदया का कार्यक्रम सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत NIT Jamshedpur (आदित्यपुर) मे निर्धारित है। उक्त कार्यक्रम के मद्देनज़र दिनांक 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित/प्रतिबंधित रहेगी तथा कुछ प्रमुख मार्गों पर आवागमन अस्थायी रूप से बाधित रह…

Read More

*माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की व्यापक समीक्षा, Seraikella माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित आगमन की तैयारी के निमित्त विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, सरायकेला–खरसावाँ श्री मुकेश लुणायत द्वारा संयुक्त रूप से एनआईटी परिसर, कार्यक्रम स्थल, आगमन–प्रस्थान मार्ग (रूट लाइन) सहित विभिन्न संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, पार्किंग, सेफ रूम, नियंत्रण कक्ष सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। तैयारियों के क्रम में जियाडा (JIADA) स्थित सभागार में संबंधित विभागों…

Read More

ईचागढ़ मे नया वर्ष 2026 का जश्न शांति पूर्ण माहौल में मनाने एवं मकर संक्रांति को लेकर हुई शांति समिति की बैठक Ichagarh सरायकेला (बिद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना परिसर में शुक्रवार को अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक किया गया। बैठक में नया वर्ष 2026 का जश्न शांति पूर्ण माहौल में मनाने एवं मकर संक्रांति को लेकर विशेष चर्चा किया गया। बैठक में बीडीओ एकता वर्मा, थाना प्रभारी बजरंग महतो, पंचायत प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि…

Read More

छाता पोखर मेला व मकर संक्रांति पर्व से पूर्व चांडिल डैम का जलस्तर 180 RL से नीचे करने की मांग, Seraikella सरायकेला (बिद्युत महतो) विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन ने कुकडू प्रखंड की ओढ़िया पंचायत स्थित दयापुर–कुमारी गांव का ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था का केंद्र छाता पोखर मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर लगने वाले छाता पोखर मेला के पहले चांडिल डैम का जल भंडारण 180 आर एल से कम करने का मांग पत्र उपायुक्त के अनुपस्थित में प्रधान लिपिक विश्वनाथ मुर्मू को सौंपा। फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन दुलमी,…

Read More