Author: Team eDesk

*कांड्रा क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध औचक जांच अभियान—दो ओवरलोडेड वाहन जब्त., Seraikela जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग द्वारा कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा–टाटा मार्ग पर औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पिंडराबेड़ा के समीप अवैध रूप से एवं निर्धारित क्षमता से अधिक बालू खनिज का परिवहन करते हुए दो वाहनों (क्रमांक: JH05BS-2996 एवं JH01DB-2401) को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को विधिसम्मत प्रक्रिया…

Read More

कूचाई में विधिक जागरूकता कार्यक्रम में नालसा डॉन स्कीम की दी जानकारी, ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं का खुलकर विरोध करने की अपील, Kuchai जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वाधान में कूचाई में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को पीएलवी सदस्यों द्वारा नालसा डॉन स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पीएलवी सदस्यों ने ग्रामीणों को नशाखोरी के दुष्परिणामों, बाल विवाह से होने वाले सामाजिक एवं कानूनी नुकसान, पीड़ितों के अधिकारों तथा…

Read More

पेसा नियमावली-2025 संवैधानिक अनुसूचित क्षेत्र के अधिकारों का हनन का हवाला देकर कुचाई ग्रामसभा मंच ने किया विरोध, मुखिया राज को पारंपरिक ग्राम सभा पर बताया थोपना, Kuchai झारखंड पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्र) नियमावली-2025 का विरोध शुरू हो चुका है। पेसा नियमावली को संवैधानिक अनुसूचित क्षेत्र के अधिकारों का हनन का हवाला देकर ग्राम सभा मंच अंचल कुचाई ने इसे असंवैधानिक करार दिया गया और सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया। बताया कि झारखंड का पेसा नियमावली मुखिया राज को पारंपरिक ग्राम सभा पर थोपना है। इसे लेकर कुचाई के मानकी मुंडा भवन में ग्राम सभा मंच की एक सृजन…

Read More

सरायकेला मे हमारा संकल्प सुरक्षित एवं सशक्त महिला–सशक्त झारखंड’ कार्यक्रम के तहत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला, Seraikela सरायकेला।महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा ‘हमारा संकल्प सुरक्षित एवं सशक्त महिला–सशक्त झारखंड’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सरायकेला नगर स्थित टाउन हॉल में अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, पद्मश्री सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता छुटनी महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष…

Read More

*उप विकास आयुक्त द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला कार्यालय का औचक निरीक्षण, Seraikela आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को उप विकास आयुक्त, सरायकेला–खरसावाँ सुश्री रीना हांसदा द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में संधारित पंजी एवं संचिकाओं की स्थिति, कार्यालय कार्यों के आवंटन की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा दैनिक प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अभिलेखों के संधारण, कार्य निष्पादन की प्रक्रिया एवं आंतरिक व्यवस्था से संबंधित विभिन्न कमियों को चिन्हित किया गया। उप…

Read More

*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जागरूकता वाहन द्वारा ग्राम पंचायतों में प्रचार–प्रसार….* Seraikela राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जन–जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जागरूकता रथ के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया गया। जागरूकता रथ द्वारा सरायकेला प्रखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आम नागरिकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। अभियान के…

Read More

सरायकेला से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने किया रवाना, जिलेवासियों से यातायात नियमों के अनुपालन की अपील, Seraikela जिला परिवहन विभाग, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना है। इसी क्रम में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला से उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के शहरी एवं…

Read More

सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर प्रसाद को सांसद समेत शिक्षकों ने दी विदाई, Chaibasa चाईबासा: स्थानीय डीपीएस स्थित जेपी ऑडिटोरियम में सोमवार को शिक्षा सेवा एवं संस्कारों के पर्याय राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर कुमार प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस मौके पर सांसद ने सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर कुमार प्रसाद को फूलों का गुलदस्ता एवं डायरी देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। एक शिक्षक पूरी…

Read More

सरायकेला के महालिमोरूप ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सक डाॅ. भीम महतो के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभा, उनके निधन से क्षेत्र के लोगों को हुई अपूर्णीय क्षति-धनुराम Seraikela सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत महालिमोरूप में स्थित मार्केट पर स्थानीय लोगों द्वारा डाॅ. भीम महतो के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डाॅ भीम महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर मुरुप पंचायत के पूर्व मुखिया धनुराम महाली ने कहा कि उनके निधन से पंचायत के लोगो को गहरा आघात पहुंचा है। वह सिर्फ चिकित्सक ही नहीं थे, बल्कि लोगों के मार्गदर्शक भी थे।…

Read More

खरसावां में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, गांव में शोक, जांच में जुटी पुलिस, Kharsawan खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत जोजोडीह पंचायत के ग्राम रामचन्द्रपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने की घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल सरायकेला में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार करीब एक बजे दिन में रामचन्द्रपुर गांव में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक 54 वर्षीय लोटो टिग्गी पिता बीरसिंह…

Read More