Author: Team eDesk

खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता में एसएमसी प्रधानगोड़ा ने एसके स्पॉटिंग हरिभंजा को और ग्रीन एरिया दलभंगा ने सरना एकेडमी सेनेडीह को किया पराजित Kharsawan झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के गुरूवार को खेले गए पहले मैच में एस एम सी प्रधानगोड़ा ने एस के स्पॉटिंग हरिभंजा की टीम को 3-0 से पराजित किया । पहले मैच के मात्र पांचवें मिनट में मिले एक बॉल को सुधीर टुडू ने गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के…

Read More

चांडिल के 33 पर ट्रेलर और कार की टक्कर में पांच युवक घायल, तीन की हालत गंभीर, पुलिस ने पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल Chandil चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर बुधवार को काली मंदिर के पास एक ट्रेलर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कार और ट्रेलर दोनों चांडिल की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। अचानक कार की रफ्तार धीमी पड़ते ही पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। कार में नीमडीह प्रखंड के रहने वाले पांच युवक सवार थे जो…

Read More

खूंटपानी के गिन्डीमुन्डी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, अज्ञात व्यक्ति को गोली मारकर और धारदार हथियार से गर्दन काट हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस Khutpani खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ाचिरू पंचायत के गिंडीमुंडी गांव के नहर पुल के समीप ईचागुटू से अज्ञात व्यक्ति का शव पान्ड्राशाली ओपी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है। अज्ञात व्यक्ति को गोली मारकर और धारदार हथियार से गर्दन काट हत्या करने की आशंका है। पान्ड्राशाली ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति का उम्र…

Read More

नीमडीह के डाढूबेड़ा मे अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 94 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार Seraikella सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढूबेड़ा गांव के टोला-बनकट्टी में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह छापेमारी 23 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक राशन दुकान के माध्यम से अन्य राज्यों में बिक्री के लिए अधिकृत शराब की अवैध तरीके से बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद नीमडीह थाना प्रभारी संतन…

Read More

सरायकेला मे वरीय छऊ कलाकार शम्भू नाथ कबी की आकस्मिक निधन पर शोक सभा, कलाकारों ने दो मिनट मौन रखकर उनके आत्मा शांति हेतु की प्रार्थना, Seraikella सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों ने वरीय छऊ कलाकार शम्भू नाथ कबी की आकस्मिक निधन से दुखी होकर राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कलाकारों ने दिवंगत शम्भूनाथ कबी की तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावबीनी श्रद्धांजलि दिया तथा उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा,उक्त अवसर पर एसोसिएशन के सरंक्षक मनोज चौधरी ने कहा…

Read More

गम्हरिया के कांड्रा स्थित कपड़े की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, Seraikella सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया के कांड्रा थाना मेन रोड स्थित अशोक गुप्ता की बिल्डिंग में स्थित एक कपड़े की दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांड्रा हाट बाजार के दुकानदारों ने दुकान की तरफ से जोरदार आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने कांड्रा थाना पुलिस और आधुनिक पावर कंपनी को सूचना दी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बिल्डिंग…

Read More

कोलेबिरा में नाबालिग से दुष्कर्म मामला: आरोपी के पिता की गिरफ्तारी, संरक्षण देने का आरोप Kolebira कोलेबिरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस प्रकरण में पहले ही नाबालिग आरोपी को पकड़कर बाल संप्रेषण गृह भेजा जा चुका है। थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह ने बताया कि पीड़िता को चार दिनों तक आरोपी ने अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। साथ ही, उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने…

Read More

सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर गौरंगडीह मे दो बाइक के टक्कर में दो बच्चे समेत 6 लोग घायल, Seraikella सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर गौरंगडीह डीसी ऑफिस के पास दो बाइक के टक्कर में दो बच्चे समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जमशेदपुर बिरसा नगर के रहने वाले राजीव महापात्र चाईबासा से जमशेदपुर लौट रहे थे, उनके साथ उनके 12 वर्षीय पुत्र मंटू महापात्र एवं 13 वर्षीय पुत्री श्रावणी महापात्र भी साथ थी जबकि दूसरे साइड से एक बाइक पर बड़ा कंकड़ गांव के आमदीहा टोला के समीर महतो उसके साथ फुलतुली महतो एवं शारदा महतो…

Read More

आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन की प्रतिनिधि मंडल डीसी एवं एसपी से मुलाकात कर आए दिन कंपनियों के गेट जाम से होने वाले परेशानियों से कराया अवगत Seraikella सरायकेला।एशिया के अध्यक्ष इंदर सिंह के अध्यक्षता में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन की एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आए दिन कंपनियों के गेट जाम से होने वाले परेशानियों के बारे में जानकारी दी है। प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन भी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के कंपनी का गेट और सामाजिक तत्वों द्वारा जाम किया जा रहा…

Read More

कोलकाता मे ट्रेडिशनल सरायकेला छऊ मास्क( मुखौटा) मेकिंग पर प्रदर्शनी, Seraikella सरायकेला।ट्रेडिशनल सरायकेला छऊ मास्क( मुखौटा) मेकिंग पर एक प्रदर्शनी का आयोजन कोलकाता स्थित सुशीला बिरला गर्ल्स स्कूल मैं आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला के युवक कलाकार सुमित महापात्र को सरायकेला छोड़ ट्रेडिशनल मास्क( मुखौटा) प्रदर्शन करने का अवसर मिला है । यह प्रदर्शनी 24 एवं 25 जुलाई को किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में स्टूडेंट एवं अन्य लोगों को सरायकेला छऊ मास्क( मुखौटा) मेकिंग पर जानकारी मिलेगी। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्ट लिटरेचर एवं कल्चरल द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।

Read More