Author: Team eDesk

उपायुक्त ने बालू स्टॉक यार्ड संचालकों के साथ बैठक, क्षेत्र में आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान पर किया चर्चा, Seraikella आज दिनांक 26 सितम्बर, 2025 को समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के बालू स्टॉक यार्ड संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी, खान निरीक्षक श्री समीर कुमार ओझा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में स्टॉक यार्ड संचालकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं, उनके समाधान तथा विधिसम्मत (लीगल) बालू उठाव एवं विक्रय से संबंधित सुझावों पर विस्तारपूर्वक…

Read More

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य जाँच, जन्म प्रमाण पत्र, आधार एवं बैंक खाता खुलवाने आदि का दिया दिशा निर्देश, Seraikella आज दिनांक 26 सितम्बर, 2025 को समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, नामांकन एवं उपस्थिति में वृद्धि, ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान कर पुनः नामांकन, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, शिक्षकों की नियमित…

Read More

जिला आरक्षी अधीक्षक ने किया स्थानीय थाने का निरीक्षण, थाना प्रभारी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया स्वागत, Seraikella सरायकेला थाना परिसर में शुक्रवार को आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उनके आगमन पर थाना प्रभारी विनय कुमार एवं पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर औपचारिक स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाने की स्थिति, शस्त्रागार एवं थाने में लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनता से मित्रवत व्यवहार बनाए रखने, समयबद्ध कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर…

Read More

उपायुक्त ने राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक, Seraikella जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर श्री रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त, आदित्यपुर श्रीमती पारुल सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरजा शंकर महतो, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री रौशन कुमार, उप निबंधक पदाधिकारी (सरायकेला एवं चांडिल) सहित सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त द्वारा विभागवार राजस्व संग्रहण की समीक्षा…

Read More

दुर्गापूजा एवं दशहरा त्यौहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के निमित्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक,. Seraikella आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 25 सितम्बर, 2025 को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह ने की तथा पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत उपस्थित रहे। बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर श्री…

Read More

खरसावां-कुचाई में भाजपाईयें ने मनाई पंडित दीनदयाल की 109 वां जयंती, पंडित के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजली, व्यक्ति और परिवार से ही होता है समाज का निर्माण kharsawan खरसावां-कुचाई में भाजपाईयों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वां जयंती मनाई गई। खरसावां चांदनी चौक कार्यालय और कुचाई के भाजपा कार्यालय में भाजपा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंलि दिया गया। मौके पर सत्येन्द्र कुम्हार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति हो या समाज हो उनका मुल्य एक व्यक्ति है। और व्यक्ति…

Read More

खरसावां में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का किया बेहतरीन प्रदर्शन, विज्ञान प्रदर्शनी बाल वैज्ञानिकों के लिए वरदान-मंजू हेम्ब्रम, kharsawan खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में विज्ञान सह सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना और उनके ज्ञान को अभिभावकों तक पहुंचाना था। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने कई आकर्षक और प्रेरणादायक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में शामिल होकर एक से…

Read More

खरसावां-कुचाई में कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग का विरोध, आदिवासी समाज के हजारों लोगों ने निकाली बाइक रैली, राष्ट्रपति व राज्यपाल सौपा ज्ञापंन, kharsawan झारखंड में कुड़मी समुदाय द्वारा खुद को आदिवासी यानी अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कराने की मांग कर रहा है। अब कुड़मी समाज के एसटी में शामिल होने की मांग का विरोध भी शुरू हो गया है। गुरूवार को खरसावां कुचाई के विभिन्न आदिवासी संगठनों एवं आदिवासी समाज के द्वारा हजारों की संख्या में पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय रवाना हुए। साथ कुडर्मी समाज के मांग के विरोध में…

Read More

कुचाई में पंचायती उन्नति सूचकांक पर ब्लॉक-स्तरीय, कार्यशाला, ग्राम पंचायतों को स्वशासन, पारदर्शिता, भागीदारी, और स्थानीय विकास के क्षेत्रों में और अधिक सशक्त बनाना उदेश्य, kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय में ग्राम पंचायतों के समग्र विकास और शासन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से पंचायती उन्नति सूचकांक पर एक दिवसीय ब्लॉक-स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड के प्रधान सहायक सुनिता सिंहदेव ने दीप प्रज्जलीप कर किया। इस कार्यशाला में ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, एवं स्थानीय एनजीओ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायती उन्नति सूचकांक…

Read More

चाईबासा में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वासन नीति को मिली बल Chaibasa चाईबासा, 25 सितंबर 2025 चाईबासा पुलिस लाइन में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्म समर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत पश्चिम सिंहभूम जिले से 10 नक्सलियों ने डीजीपी अनुराग गुप्ता के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ, एसटीएफ, कोल्हान रेंज और चाईबासा पुलिस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। आत्मसमर्पण करने वालों में 6 पुरुष और 4 महिलाएँ शामिल थीं। समर्पण करने वालों में कुछ नाम और उनके आपराधिक मामले भी बताए गए हैं — जैसे कि “रांदो बोइपाई उर्फ काति…

Read More