Author: Team eDesk

चक्रधरपुर के तुईया में वृहद झारखण्ड मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक, अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंच कर सेवा करना वृहद झारखण्ड मोर्चा का लक्ष्य-गागराई Chakradharpur. चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत के तुईया गांव में वृहद झारखण्ड मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष सोमाय जामुदा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक की शुरूआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही वृहद झारखण्ड मोर्चा के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण पुरती एवं जिला उपाध्यक्ष तुरी सावैयां का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित केंद्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि…

Read More

सरायकेला के महालिमोरूप में बंदना पर्व को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित, कल होगी गठ पूजा kharsawan सरायकेला प्रखंड के महालिमोरूपरू में दीपावली व काली पूजा के साथ ही झारखंड के आदिवासी बहुल इलाकों में बंदना पर्व की धूम मच जाती है। इस अवसर पर महालिमोरूप क्षेत्र के झारखंडी समाज के लोग बैलों की पूजा करते हैं। बंदना पर्व को लेकर महालिमोरूप क्षेत्रीय गाँव के ग्रामीण अपने घर-आंगन की साफ सफाई कर रंग-बिरंगी मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से रंगाई करने में लग गए है। कार्तिक माह के अमावस्या से तीन दिन पूर्व से ही अपने घर के पशु जैसे गाय, बैल,…

Read More

सरायकेला नगर क्षेत्र में भी पटाखे की खुदरा बाजार को एक ही स्थान पर लगाने के लिए हो रही मॉनीटरिंग, Seraikella सरायकेला। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के आदेश के बाद सरायकेला नगर क्षेत्र में भी पटाखे की खुदरा बाजार को एक ही स्थान पर लगाने के लिए नगर पंचायत की टीम लगातार नगर की मॉनीटरिंग कर रही है।इसी क्रम में नगर के चौक चौराहा पर जहां-तहां पटाखे की दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया है। शनिवार की दोपहर नगर पंचायत की एक टीम सरायकेला नगर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए खुदरा फटाका विक्रेताओं को एक साथ एक ही स्थान…

Read More

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनसा पूजा को लेकर धूम, Seraikella सरायकेला।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनसा पूजा को लेकर धूम मची हुई है। सीनी के हरिजन बस्ती में भी एचसी क्लब द्वारा मनसा पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए । शुक्रवार की देर रात पूजा पंडाल का शुभारंभ हुआ ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मां मनसा की पूजा अर्चना कर जिले भाषियों तथा कार्यकर्ताओं आम जनों की सुख समृद्धि के लिए मां मनसा से प्रार्थना की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने…

Read More

सरायकेला में धनतेरस बाजार: जमकर हुई खरीददारी; आज भी रहेगा धनतेरस बाजार; व्यवसाईयों को अच्छे रोजगार की उम्मीद, Seraikella सरायकेला: सरायकेला में धनतेरस का बाजार बूम पर है। पंचांगीय दशा को लेकर लोग लग्न तिथि अनुसार शनिवार को और उदया तिथि अनुसार रविवार को धनतेरस का त्योहार मान रहे हैं। इस अनुसार रविवार को भी सरायकेला में धनतेरस का बाजार सजा रहेगा। इधर लोगों में धनतेरस खरीदारी को लेकर भारी उत्साह को देखते हुए सरायकेला बाजार में इस वर्ष साढ़े चार करोड़ की बिक्री की उम्मीद व्यवसायी जता रहे हैं। इस दीपावली पर धनतेरस बाजार में बाइक, ट्रैक्टर, इलेक्ट्रानिक, बर्तन,…

Read More

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, Seraikella सरायकेला। सड़क पर अचानक से कुत्ता के आकार बाइक में घुस जाने से अनियंत्रित होकर बाइक गिर पड़ी। जिसमें बाइक सवार गम्हरिया के हरिहरपुर गांव निवासी 36 वर्षीय विशेष महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर तितिरबिला पुल के सामने मुर्गीडीह गांव के समीप शनिवार की शाम घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विशेष महतो अपने ससुराल लुपुंग मनसा पूजा मनाने आया हुआ था। पूजा मना कर गम्हरिया वापस लौटने के क्रम में मुर्गीडीह गांव के समीप सड़क पर…

Read More

सरायकेला के सीनी वीएस पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली बनाओ-दीया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित seraikella दीपावली को लेकर सरायकेला के सीनी के वीएस पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाओदृदिया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर नर्सरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लिया. स्कूली बच्चों ने दीया पेंटिंग, वॉल हैंगिंग, दीया स्टैंड, क्ले मॉडलिंग पर अपने मॉडल प्रस्तुत किये. बच्चों ने रंग बिरंगी दीया, पूजा थाली, कार्ड, पेपर लेंप इत्यादि तैयार किये. इन रंगोलियों में पारंपरिक एवं आधुनिक विषयों का आकर्षक समन्वय की झलक दिखाई दी. प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने…

Read More

खरसावां में तेलीसाई-पदमपुर काली मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि व्यवस्था पर किया मंथन, काली मेला में हब्बा-डब्बा, जुआ और शराब पर रहेगा प्रतिबंध-एसडीपीओ kharsawan खरसावां थाना परिसर में तेलीसाई पदमपुर काली मेंला को लेकर शांति समिति की एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अचंल अधिकारी कप्तान सिंकू एवं थाना प्रभारी गौरव कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में आगामी 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय काली मेंला के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्णय लिया गया। सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के उपस्थिति पर निर्णय…

Read More

खरसावां-कुचाई में धनतेरस पर हुई धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी, गाड़ी और घरेलु सामान में बर्तन खूब बिके kharsawan खरसावां-कुचाई में धनतेरस पर धनवर्षा हुई। लोगों ने जमकर खरीदारी की। रोशनी का पर्व दीपावली पर के पहले धनतेरस की खरीदारी जोरों पर रही। सुबह से ही बाजार सज गए थे। लोगों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। लोग शुभ मुहूत देखकर बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस के दिन दोपहर बाद खरीदारी जोरों पर रही। महिलाओं ने सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की। चांदी के सिक्कों की मांग अधिक रही। कुछ ने गाड़ी और इलेक्ट्रिक सामान खरीदा। घरेलू सामान…

Read More

सरायकेला के धातकीडीह में सर्पाे की देवी माता मनसा की विधिवत मंत्रोउच्चरण के साथ पूजा-अर्चना कर श्रद्धांलुओं ने से परिवार की सुख समृद्धि की कामना, seraikella सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत धातकीडीह गाँव में सर्पाे की देवी माता मानस की भव्य प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। पूजा की शुरुआत घटवारी से हुई। श्रद्धालुओं द्वारा घट में जल भरकर मन्दिर परिसर लाया गया। जहाँ पंडित रामानाथ होता एव रूपक होता ने घट की स्थापना कर विधिवत मंत्रोउच्चरण के साथ सर्पाे की देवी माता मानसा की पूजा अर्चना की। वहीं गाँव के श्रद्धांलुओं ने निर्जला उपवास रहकर अपने व…

Read More