खरसावां के सामुरसाई में खेलकूद प्रतियोगिता सर्पन्न,
खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभाओं को किया सम्मानित, खेल
हमारे मनोविज्ञानिक विकास के लिए भी आवश्यक है-प्रमेन्द्र
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बडाबाम्बों के सामुरसाई में नव युवक संघ के द्वारा मकर संक्रान्ति पर आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सर्पन्न हो गई। इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को पुरस्कार से सम्मानित करते हुए कहा कि खेल का महत्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य की ही सीमा नहीं होता है। बल्कि यह हमारे मनोविज्ञानिक विकास के लिए भी आवश्यक है। खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है और हमें खुश और स्वस्थ रखता है। खेल एक महान सामाजिक संगठन भी है। इस दौरान साईकिल रेस में शंकर बोदरा ने प्रथम स्थान एवं सेलेन जामुदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बैलुन फोड में सोमवारी मुडरी प्रथम व रानी मुंडरी द्वितीय, 400 मीटर दौड में रोहित बोदरा प्रथम व विरसिंह कांडिरा द्वितीय, बुढो के दौड में बुडे शेर बोदरा प्रथम व काटे बोदरा द्वितीय, बडी लडकियों के दौड में सोमबारी मुंडरी प्रथम व संतोषी नायक द्वितीय, जवानों के 100 मीटर दौड में रविन्द्र हेम्ब्रम प्रथम व एस के बोदरा द्वितीय, लड़कियों के सुई-घागा रेस में सावित्री बोदरा प्रथम व सोमवारी मुंडरी द्वितीय, जवानों के तीन पैर का दौड में जामुदा गुप प्रथम व अनिल गुप द्वितीय तथा लड़कियों के चुक्का रेस में गुरूवारी बोदरा ने प्रथम स्थान एवं रानी मुंडरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, जारेडीहा मुखिया सोनामनी पुरती, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती, समाजसेवी सूरज प्रधान मुंडा आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 47 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
