खरसावां में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य के तहत आरोग्यदूत,
किशोर-किशोरियों का संदेशवाहक प्रशिक्षण, मातृ व शिशु मृत्यु
दर में कमीं, सकल प्रजनन दर में कमीं करना उदेश्य,
kharsawan खरसावां प्रखंड संसाधन में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित मानसी प्लस परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के विभिन्न 26 विद्यालयों के एचडब्लुए-एचडब्लुएम, आरोग्यदूत एवं किशोर-किशोरियों प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें किशोर व किशोरियों के बेहतर भविष्य के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चला कर उन्हे किशोर-किशोरियों को जानकारी प्रदान किया जा रहा है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम तीन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए चलाया जाता है। जिसमें मातृ मृत्यु दर में कमीं, शिशु मृत्यु दर में कमीं, सकल प्रजनन दर में कमीं के साथ 6 मुद्दों पर यह कार्यक्रम कार्य करता है। जिसमें पोषण स्वास्थ्य एवं प्रजनन स्वास्थ्य, असंचारी बीमारियां, नशीले पदार्थों का सेवन, चोट एवं लिंग आधारित हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी हर किशोर-किशोरियों को दी जाती है। उनका बेहतर भविष्य बनाया जा सके। किशोर उम्र 10-19 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाना है, जिससे की वह स्वयं के लिये सूचना आधारित उत्तरदायित्व पूर्ण निर्णय लेने में सक्षम हो सके। शिविर में प्रशिक्षण की भुमिका निभाते हुए शिक्षक शैलेस कुमार तिवारी, शिक्षिका अंजली मंडल, ब्लोक कोडिनेटर अंजली कुमारी कश्यप के द्वारा मातृ मृत्यु दर में कमीं, शिशु मृत्यु दर में कमीं पर विस्तुत एवं सारगर्भित होकर दिया गया। जिसमें बताया गया कि मातृ और शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) सेवाओं को प्राथमिकता देना है। जिसमें प्रसव और प्रसव के दौरान देखभाल पर ध्यान देना, समुदाय-आधारित प्रसव झोपड़ियां बनाना, युवा लड़कियों को स्वास्थ्य और सेक्स के बारे में शिक्षित करना,प्रसूति और स्त्री रोग प्रशिक्षण को प्रसव और प्रसव के प्रबंधन पर केंद्रित करना है। इसके अलावे शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वच्छता में सुधार, स्वच्छ पेय जल तक पहुंच, संक्रामक रोगों के ख़िलाफ़ टीकाकरण, मातृ पोषण में फ़ॉलिक एसिड और आयोडीन की पर्याप्त मात्रा, मातृ शराब सेवन और टेराटोजेनिक दवाओं से बचाव, प्रसवपूर्व निदान व नवजात शिशु की जांच के बारे जनाकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, पियरंजन महतो सहित सभी सीआरपी उपस्थित थे।
September 7, 2026 11: 46 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
