खरसावां में प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता 7 जनवरी को, 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के होगे मुकाबले,
kharsawan नेहरू युवा केंद्र संगठन सरायकेला खरसावां के सौजन्य से 7 जनवरी को खरसावां प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में आयोजित की गई है। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे । पुरुष वर्ग के फुटबॉल, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, जबकि महिला वर्ग में कबड्डी, 200 मीटर दौड़ एवं स्किपिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे। फुटबॉल एवं कबड्डी के विजेता एवं उपविजेता को जर्सी, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा जबकि अन्य खेलों के विजेता उपविजेता एवं तीसरे स्थान में रहने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रतियोगिता खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में मंगलवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लेने के इच्छुक टीम अथवा खिलाड़ी 7 जनवरी को सुबह 9 बजे स्वयं आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित इस प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में खरसावां प्रखंड के खिलाड़ी आमंत्रित हैं। विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ जिला स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर प्राप्त होगा।
September 7, 2026 11: 59 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
