खरसावां विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,
Jharkhand Assembly Elections खरसावां विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। चुनाव से पूर्व विधि-व्यवस्था व शांति बनाये रखने व आमजन में सुरक्षा की भावना बनाये रखने के लिए खरसावां थाना क्षेत्र के चांदनी चौक, बेहरासाई, कदमडीहा, बजारसाई, कुम्हारसाई, तलसाही, तांतीसाई, देहरूडीह समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेत्तृत्व खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार कर रहे थे।फ्लैग मार्च में शामिल जवानों व पुलिस पदाधिकारियों ने प्रमुख चौराहे समेत विभिन्न बूथों का भ्रमण करते हुए लोगों से शांति-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। इस दौरान अवैध साधनों के जरिये चुनाव पर प्रभाव डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता अनुपालन के संबंध में बताया। बताया जाता है कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यवस्था बनाये रखने के लिए व्यापक बंदोबस्त करना शुरू कर दिया है। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को कानून का पालन करने की अपील की गयी है। मौके पर श्री कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों को संदेश दिया गया कि किसी भी व्यक्ति को कानून-व्यवस्था व शांति भंग करने की किसी सूरत में इजाजत नहीं दी जाएगी। नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे झूठी अफवाहों पर ध्यान ना दें। फ्लैग मार्च का उद्देश्य पुलिस की उपस्थिति दिखाकर महिलाओं और आम लोगों विशेषकर कमजोर वर्गों मध्य सुरक्षा की भावना पैदा करने सहित कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत करना शामिल है। फ्लैग मार्च में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, सेट की टीम और सीआईएसएफ कंपनी शामिल थे।
March 7, 2026 8: 48 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
