श्री श्री बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह देव सभा महोत्सव-2025 के सहभागी बने सभी सहयोग कर्ताओं को जिप सदस्य शंभू मंडल ने अंग वस्त्र प्रदान कर दी विदाई,
Seraikella
सरायकेला। कोलाबीरा में आयोजित भव्य 12 दिवसीय श्री श्री बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह देव सभा-2025 में सहभागी बने सभी सहयोग कर्ताओं को आयोजक प्रमुख शिवसेना बजरंग अखाड़ा कोलाबीरा के प्रमुख सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने अंग वस्त्र प्रदान कर विदाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने भंडारे के लिए पाक व्यवस्था संभालने वाले, टेंट आयोजन कर्ता एवं सफाई कर्मियों सहित सभी को आयोजन में सहभागिता निभाने के लिए नमन करते हुए अंग वस्त्र प्रदान किया। उन्होंने मौके पर समूचे विश्व पर श्री राम भक्त बजरंगबली की कृपा बनाए रखने की कामना करते हुए कहा कि आयोजन ऐतिहासिक और कल्याणकारी रहा है। जिसमें सभी भक्तों की सहभागिता अमूल्य रही है।
