छठे स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा अर्चना शुरू
बेलबरण के साथ खुले पंडाल, मां के दर्शन में जुटे भक्त
श्रद्वालुओं ने टेका मत्था, सुख शांति की कामना
kharsawan
खरसावां में शरदीय नवरात्र के छठे दिन शक्ति स्वरूप माता भवानी के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना शुरू होते ही भक्तों का उत्साह चरम पर था। श्रद्वालुओं ने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेक कर सुख शांति की कामना की। मां के दर्शन की बेला नजदीक आ गई है। देवी दुर्गा की पहली झलक पानें का इन्तेजार रविवार की शाम खत्म हो गई। देवी मां के दर्शन को लेकर भक्त खरसावां के सरकारी दुर्गा मंदिर में जुटे रहे। जबकि सेवा संघ पूजा समिति तलसाही, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बेहरासाई, श्री श्री ठाकुरबाडी पूजा समिति आमदा, ज्ञान मंदिर पूजा समिति नयाबजार आमदा, रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति राजखरसावां में भी मॉ दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। छठे स्वरूप के पूजन को वेलबरण पूजा भी कहा जाता है। इसके साथ ही मंदिर में देवी दर्शन के लिए भक्त जुटने लगे। साथ ही माता भगवती की चहुओर आराधना शुरू हो गई। देर शाम खरसावां सरकारी दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा के के द्वार खुल गये। कुचाई, आमदा, पदमपुर, बडाबाम्बों के आस पास क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा के पंडालों के द्वार खुल गये। इसी तरह कुचाई में भी पूजनोत्सव शुरू हो गया। पूजा स्थलों पर मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, कार्तिक, लक्ष्मी एवं सरस्वती देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

देवी के है नौ स्वरूप
देवी के नौ स्वरूपों में पहला स्वरूप मां शैलपुत्री का है। दुसरा ब्रम्हाचारिणी, तीसरा चद्रघंटा, चौथा कुश्मांडा, पाचवां स्कंदमाता, छठवां कात्यायनी, सातवां कालरात्री, आठवां महागौरी व नौवां स्वरूप सिद्विदात्री देवी का है। दुर्गो सप्तशतो में देवी भगवती का कथन है, जो मेरा जिस रूप में ध्यान करता है, मै उसी रूप में उसके साथ होती हूं।
तांत्रिक व वेष्णव मंत्र से होती है मां की पूजा
खरसावां में देवी दुर्गा की पूजा अर्चना अलग अलग मंत्रों से होती है। खरसावां के सरकारी दुर्गा मंदिर एवं सेवा संघ पूजा समिति तलसाही में मां दुर्गा की पूजा अर्चना तांत्रिक विधि से होती है। जबकि श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बेहरासाई में वेष्णव मंत्र के साथ देवी दुर्गा पूजा अर्चना की जाती है।
छह स्थानो में होगी मां की पूजा
खरसावां में छह स्थानों पर पूजा हो रही है। खरसावां के बजारसाही स्थित दुर्गा मंदिर में सरकारी पूजा समिति, सेवा संघ पूजा समिति तलसाही, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बेहरासाई, श्री श्री ठाकुरबाडी पूजा समिति आमदा, ज्ञान मंदिर पूजा समिति नयाबजार आमदा एवं रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति राजखरसावां भी पूजा पंडाल का निर्माण कर पूजा अर्चना की जा रही है।
