पूजा हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है – मनोज चौधरी
Seraikella
सरायकेला सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा पर अवसर पर सरायकेला स्थित वार्ड संख्या 4 के पटनायक टोला और हंसाउडी के पंडालों में विराजित भगवान चित्रगुप्त के दर्शन पुजन कर क्षेत्र वासियों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामना दी उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त हमारे अच्छे बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखते है और हमें उसी के अनुसार फल मिलता है।

यह पूजा हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।चित्रगुप्त पूजा की प्रेरणा से हमें अपने कर्मों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। इससे हमें आत्मिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है।
