सरायकेला मे अनुसूचित क्षेत्र के ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेदारी” विषय पर कार्यशाला,
Seraikella
जिला पंचायत संसाधन केंद्र, सरायकेला में “अनुसूचित क्षेत्र के ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेदारी” विषय पर जिला स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा, अध्यक्ष जिला परिषद श्री सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष जिला परिषद श्रीमती मधु श्री और जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्राज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला में विभाग की तरफ से राज्य मास्टर ट्रेनर श्री अजय कुमार मिश्र एवं श्री रणजीत कुमार आचार्य ने लगभग 100 पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम सभा के अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि वे अपने अधिकारों का सही तरीके से प्रयोग कर सकें।
कार्यशाला के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम सभा के अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा देने में सक्षम हो सकें।
