खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में चला महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान, महिलाओं के खिलाफ सामाजिक अपराधों को रोकने जरूरी-पूजा कुमारी,
Kharsawan
सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में तथा महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां में महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट , महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति , डायल -112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930 की जानकारी, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ तथा अन्य को जागरूक किया गया। मौके पर पूजा कुमारी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ सामाजिक अपराधों को रोकने जरूरी है। इसके लिए
कानून और इसके प्रवर्तन पर लोगों को शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

उद्देश्य महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों जैसे बलात्कार, दहेज हत्या, पत्नी की पिटाई, शराबखोरी, छेड़छाड़ आदि की रोकथाम के लिए प्रचार, प्रसार और शोध कार्य को बढ़ावा देना। इस दौरान गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बताया कि अपनी सुरक्षा केसे कर सकते हैं। उन्होंने बताया की हमें हमेशा अपराधो की रोकथाम के प्रति जागरूक रहना चाहिए,मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से होने वाले सायबर अपराध,महिलाओं बच्चों के साथ घटित होने वाले अपराध को कैसे समझें , अगर कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो सतर्क रहे, ऐसी घटनाओं को कभी इग्नोर न करें। अपने परिजनों और सहपाठियों को जरूर बताएं। क्योंकि आप विरोध नहीं करेंगे तो उसके बर्ताव में सुधार नहीं होगा। अपने उपर हो रहे गलत कार्य को आप अपनी महिला टीचर से भी शेयर कर सकते है, बताया गया। इस दौरान मुख्य रूप से परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी तथा महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्मा, ए एस आई नंदिता बिरुआ, स्कूल की शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थे।
