10 दिवसीय श्री श्री बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं देव सभा महोत्सव-2025 की चौथे दिवस पर शुरू हुआ साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा, श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण और आत्मसात करने मात्र से ही सर्व कल्याण: आचार्य श्री बनवारी लाल शास्त्री,
Seraikella
सरायकेला। कोलाबीरा में आयोजित की जा रही 10 दिवसीय श्री श्री बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं देव सभा महोत्सव-2025 की भव्य आयोजन के बीच साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री धाम गोवर्धन उत्तर प्रदेश से पधारे आचार्य श्री बनवारी लाल शास्त्री जी ने व्यास पीठ से पहले दिन की कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि जीवन में सत्य और संस्कार ही जीवन को संवारता है।

और इस प्रकार से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण एवं आत्मसात करने से ही सर्व कल्याण संभव है। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमद् भागवत की महिमा और राजा परीक्षित की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। साथ ही उन्होंने परिवार में संस्कार के बीजारोपण पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

इस दौरान समूचा ग्राम परिसर भक्ति की रस में सराबोर रहा। इससे पूर्व आयोजक प्रमुख शिवसेना बजरंग अखाड़ा कोलाबीरा के अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने आयोजन के संरक्षक श्री राम बाबा आश्रम के मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी एवं अन्य भक्तों के साथ व्यास पीठ का पूजन करते हुए कथावाचक आचार्य श्री बनवारी लाल शास्त्री जी का परंपरा अनुसार स्वागत किया।

मौके पर जगन्नाथ धाम पुरी से पधारे आचार्य श्री अनंत गोपाल दास ने भी अपने दल के अन्य पुजारी सदस्यों निरंजन मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, हिमांशु रथ, निरंजन मिश्र, हरिप्रकाश पाणिग्राही, नीलकमल तिवारी एवं राजू शर्मा के साथ भागवत महात्म्य का वर्णन किया। मौके पर आयोजक समिति के सभी सदस्यों सहित समस्त ग्रामीण में मिलकर आयोजन का सफल संचालन किया।
विशाल भंडारे का हो रहा आयोजन:-
आयोजक प्रमुख शंभू मंडल ने बताया कि श्री श्री बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं देव सभा महोत्सव-2025 के तहत भागवत कथा श्रवण करने पधार रहे भक्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु उत्साह पूर्वक प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
